Author: DakTimes News Headquarter

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन निचलौल।                                                नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के सेक्रेटरी आनंद कुमार तिवारी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। व छात्र व छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनायें दीं।इस अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमे कक्षा एक से छठवी तक के कुल लगभग 80 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता मे बच्चो ने बिभिन्न परिधानो के साथ अपना अभिनय प्रस्तुत किया, पंडित जवाहर लाल नेहरू, भगत सिंह, झाँसी कि रानी, शिक्षक, एडवोकेट, डाक्टर, माता लक्ष्मी, दुर्गा, आदि रूपों का अलग अलग प्रस्तुति दी।इस प्रतियोगिता को कुल तीन ग्रुप मे बिभाजित किया गया था। प्रथम ग्रुप कक्षा एक, दो, द्वितीय ग्रुप तीन, चार, व तृतीय ग्रुप मे पांच व छ मे बाट कर किया गया था। कार्यक्रम के निर्णायक लालमन सिंह, प्रजिला मनु, मुस्कान अग्रवाल, सुमित भट्ट, आदि ने बहुत ही सूझ बुझ के साथ किया।जिसमे पहले ग्रुप मे प्रथम स्थान आरुष त्रिपाठी, द्वितीय स्थान द्रव्य त्रिपाठी, तृतीय स्थान आर्यन चौधरी,दूसरे ग्रुप मे पहला स्थान राज लक्ष्मी, द्वितीय स्थान श्रेया वर्मा, व तृतीय स्थान अमृता को मिला। जबकि तृतीय ग्रुप मे पहला स्थान नीमा मनु द्वितीय स्थान सान्वी त्रिपाठी ब तृतीय स्थान अंशिका पटवा को प्राप्त हुआ। सभी पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागिओ को विद्यालय के प्रधानाचार्य ए, ब्रिटो व शिक्षको ने सयुंक्त रूप से मैडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाये दीं। व सभी बच्चो को सम्बोधित करते हुए बताया की पंडित जवाहर लाल नेहरू का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय हैं। उसे हम सभी को अपने जीवन मे आत्मसात करने की जरूरत हैं।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने किया। व सभी को बालदिवस की शुभकामनाए भी दीं। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे।

नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।

बच्चों ने कहा आखिर हमारा देश‌ को कब तक मिलेगी आतंक की पीड़ा ? आतंक का दर्द हमेशा हमारे देश के लिए दुखदायी है ! आखिर आतंक से मिलने वाली…

महाराजगंज 11 नवंबर। नगर के सक्सेना तिराहे पर आज मंगलवार को परंपरा के अनुसार सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने विधिवत हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर लोगों के बीच महाप्रसाद वितरित किया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। विधायक ने हनुमान जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।इस अवसर पर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि हनुमान जी की आराधना से जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और समर्पण के प्रतीक हैं। जो भी श्रद्धा भाव से उनकी पूजा करता है, उसके जीवन में सदैव मंगल होता है। उन्होंने कहा कि आस्था और संस्कार भारतीय जीवन की पहचान हैं, और यह परंपरा समाज को एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ती है। विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकजुटता मजबूत होती है और सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

महाराजगंज 11 नवंबर। नगर के सक्सेना तिराहे पर आज मंगलवार को परंपरा के अनुसार सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने विधिवत हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर लोगों के बीच महाप्रसाद

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ पत्रकार सुरक्षा परिषद व वेब पोर्टल की मान्यता मांग हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी का आयोजन

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ पत्रकार सुरक्षा परिषद व वेब पोर्टल की मान्यता मांग हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी का आयोजन

पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज के निर्देशन में यातायात जागरुकता बढ़ाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा जनपद महाराजगंज के कस्बा निचलौल में जागरूकता अभियान कर लोगों को जागरुक किया गया। आज दिनांक 10.11.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज *श्री सोमेन्द्र मीणा* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री सिद्धार्थ* के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा निचलौल में लोगों को यातायात जागरूकता के नियमों के बारें में जागरूक किया गया।

यातायात माह नवम्बर 2025 के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा निचलौल क्षेत्र में आज दिनांक 10.11.2025 को स्कूल/कॉलेज के छात्र और छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल…

राष्ट्रीय सेवा योजनासड़क सुरक्षा जागरुकता पर कार्यक्रम राजेन्द्र प्रसाद ताराचन्द पी० जी० कालेज निचलौल -महराजगंज के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वामी विवेकानन्द तथा आसेतू हिमालय इकाई के स्वयं…

सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर सदर विधायक ने रविवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

महाराजगंज 26 अक्टूबर। सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने रविवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। छठ महापर्व…

निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल निचलौल मे बच्चो ने धूमधाम से मनाया सूर्यषष्टी का पर्व

छठ पूजा पर स्कूल के बच्चो ने धूमधाम से मनाया सूर्यखष्टि का पर्वनिचलौल /महराजगंजनगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल निचलौल मे बच्चो ने धूमधाम से मनाया सूर्यषष्टी का पर्व की…

नगर पालिका ने समस्त कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर रचा इतिहास,संविदा कर्मियों को नहीं मिला उपहार नगर पालिका ने समस्त कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर रचा इतिहास,संविदा कर्मियों…

दिवाली के पूर्व संध्या पर बच्चो ने निकाली मनोरम झांकीक्रासर :सजा प्रभु श्रीराम का दरबार जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हुआ दिवाली के पूर्व संध्या पर बच्चो ने निकाली…