महराजगंज/सोनौली।भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक अमेरिकी नागरिक को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में उसके पास पासपोर्ट, वीजा अथवा कोई अन्य वैध दस्तावेज नहीं मिला। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।
एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को सीमा स्तंभ संख्या 516 के निकट श्यामकाट टोला, जसवल गांव के पास एक विदेशी नागरिक भारत से नेपाल की ओर जाने का प्रयास कर रहा था। ड्यूटी पर तैनात जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। इसके बाद एसएसबी के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से पीछा कर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार विदेशी नागरिक को पूछताछ के लिए एसएसबी कैंप, सोनौली लाया गया। जांच के दौरान उसके पास पासपोर्ट, वीजा, नागरिकता संबंधी दस्तावेज या कोई अन्य वैध पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ।
पूछताछ में उसकी पहचान जॉर्डन ब्राउन (34 वर्ष) पुत्र डान ब्राउन निवासी न्यू जर्सी (अमेरिका) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि उसने बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था।
एसएसबी ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी विदेशी नागरिक को कोतवाली सोनौली को सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस एवं अन्य जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह भारत में कब, किस रास्ते और किस उद्देश्य से आया था तथा उसके नेपाल जाने की क्या मंशा थी।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।