अवैध गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 327.17 किलोग्राम गांजा बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 26.04.2026 को थाना क्षेत्र बरगदवा के अंतर्गत चकरार एसएसबी रोड के पास एसएसबी व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब 03:50 बजे घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से कुल 327.17 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
बरामद गांजा 21 पैकेटों में रखा हुआ था, जिसमें प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 15–16 किलोग्राम था। इसके अतिरिक्त अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन, एक पर्स जिसमें ₹260 नगद एवं अन्य सामान तथा एक ट्रक (रजि0 नं0 HR38W1261) भी बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 030/2026 धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  1. रंजीत गिरि पुत्र राधेश्याम गिरी, उम्र 37 वर्ष, निवासी घोघा कबलेशवा थाना गोपालपुर, जिला बेतिया (पश्चिमी चम्पारण), बिहार, शिक्षा- कक्षा-05
    गिरफ्तारी का स्थान: चकरार एसएसबी रोड
    गिरफ्तारी का समय: प्रातः 03:50 बजे
    संयुक्त टीम का विवरण:
    🔹 एसएसबी टीम
    1.निरीक्षक सुबाष चन्द्रा
    2.सहायक कमाण्डेंट दिनेश चन्द्र विश्वास
    3.हे0का0 सहजाद खान
    4.का0 विनोद कुशवाहा
    5.का0 दीपक कुमार
    🔹 आबकारी टीम
    1.हे0का0 अनन्त कुमार पाण्डेय
    2.का0 रामसूरत चौरसिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सेक्रेड हार्ट स्कूल के होनहारो ने लहराया सफलता का परचमक्रासर :सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा परिणाम शत प्रतिशतनिचलौल (महराजगंज)नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चो का सीबीएसई हाई स्कूल के घोषित परीक्षा शत प्रतिशत रहा। सभी बच्चे अच्छे अंक अर्जित कर सफलता का परचम एक बार फिर लहराये। घोषित नतीजो मे निडा रियाज 95%, यशी पाण्डेय 95%, अनुराधा यादव 93%, प्रियांशु मौर्या 92.8%, अलीहमजा खान 91.4%,आश्था तिवारी 91%, अनन्या पाण्डेय 90%, ऋषिकेश गुप्ता, 89.4%, आर्या द्विवेदी 89%, रणवीर सिंह, 89%,बद्रीविशाल सिंह,83%, राधिका यादव, 84%हितेश विश्वकर्मा, 89%, आयुष राज मधेशिया, 89%, समृद्धि पाण्डेय, 88.2%, अविनाश चौधरी, 87%, अखिल गुप्ता, 87%,सभी सफल छात्र व छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी व प्रधानाचार्य ए ब्रिटो बे सयुंक्त रूप से सफल छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामना देते हुए बताया की बच्चो ने सफलता अर्जित कर विद्यालय सहित अपने परिवार व जनपद को गौर्वान्वित किया हैं। व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं। विद्यालय के सेक्रेटरी आनंद कुमार त्रिपाठी व कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने सयुंक्त रूपसे बच्चो को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका व कर्मचारी उपस्थित रहे।