आज सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर द्वारा दशम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी रही।
सरस्वती देवी पी जी कॉलेज निचलौल महाराजगंज की छात्रा श्वेता कसौधन ने परास्नातक वाणिज्य संकाय ( M Com) में सर्वोच्च अंक के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
कालेज की दूसरी छात्रा हिना मिर्जा ने स्नातक वाणिज्य संकाय ( B Com) में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इसी क्रम में मोहम्मद कादिर ने परास्नातक संकाय मे M A ( शिक्षा शास्त्र )में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
कालेज में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त होने से कालेज के छात्र/छात्राओं ,अध्यापकों और अभिवाहको में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
कालेज के प्रबंधक निदेशक श्री पवन दुबे जी ने तीनों छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उन्होंने कहा कि छात्रा/छात्राओं ने स्वर्ण पदक हासिल कर न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *