


स्थानीय सरस्वती देवी महिला पीजी कॉलेज टिकुलहिया निचलौल में छात्राओं को कौशल विकास प्रमाण पत्र का वितरण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम हर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज निचलौल के प्रधानाचार्य विशंभर पांडे रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री पांडे ने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में कौशल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है कौशल विकास के माध्यम से छात्राएं स्वरोजगार प्राप्त कर सकती हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय की 350 छात्रों को विविध कौशलों का प्रमाण पत्र वितरित किया गया जिसमें सिलाई कढ़ाई, ब्यूटीशियन, कंप्यूटर आदि विधाओं में निपुण छात्राओं को प्रमाण दिया गया प्रमाण पत्र प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खिल उठे । इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य सत्येंद्र गुप्ता, शिक्षक डिंपल पटेल, मानवेंद्र तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, श्वेता मृदुल, रुक्मिणी श्रीवास्तव ,अनिरुद्ध चौधरी, पीयूष पाण्डेय ,विवेक राज आदि उपस्थित रहे।
