Month: September 2026

निचलौल में दो दुकानदारों के विवाद में कोचिंग से लौट रहा छात्र बना चाकूबाज़ी का शिकार।नगर पंचायत निचलौल मियां मोहल्ला में सोमवार को मीट बेचने के दौरान दो दुकानदारों के बीच चाकू चल गई इस दौरान चाकू के हमले में रास्ते से गुजर रहा है एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया छात्र को लोगों की मदद से आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया जहां पर घायल छात्र का इलाज चल रहा है हालत नाजुक बनी हुई है पुलिस के पूछताछ में पता चला है कि निचलौल के मियां मोहल्ला में सड़क किनारे मीट बेच रहे दो दुकानदारों में मामूली बातों के लेकर कहा सुनी हो रही थी इसी दौरान दोनों दुकानदारों को एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो उठे फिर चाकू बाजी करने लगी इसी बीच रास्ते से गुजर रहे रहे मारवाड़ी मोहल्ला निवासी हरिओम अग्रवाल उम्र 17 वर्ष को चाकू के हमले से घायल हो गए छात्र हरिओम अग्रवाल घायल होने के बाद मौके पर तड़पने लगे इसी बीच घटना के सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घायल छात्र हरिओम अग्रवाल के पिता अजय अग्रवाल लोगो के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भर्ती कराया गया घटना के बाद निचलौल कस्बे में दशक का माहौल बना हुआ है इस संबंध में थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना के सूचना मिली है दो लोगों को कब्ज में लेकर पूछताछ की जा रही है पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है

निचलौल में दो दुकानदारों के विवाद में कोचिंग से लौट रहा छात्र बना चाकूबाज़ी का शिकार।

राष्ट्रीय स्मिता की पहचान है हिंदी प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल

स्थानीय सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय में आज 14 सितम्बर दिन सोमवार को हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

साइबर अपराध और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

निचलौल-महराजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के रानी लक्ष्मी बाई इकाई द्वारा साइबर अपराध और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

सवर्ण आर्मी भारत में बड़ा दायित्व: पवन मिश्रा बने उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री                 खड्डा/कुशीनगरआजमगढ़। सवर्ण आर्मी भारत के संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे के निर्देश पर संगठन के प्रति सक्रियता, निष्ठा और कार्यक्षमता को देखते हुए पवन मिश्रा को उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।नवनियुक्त पदाधिकारी पवन मिश्रा की नियुक्ति की घोषणा होते ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि पवन मिश्रा के अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता से उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन के विस्तार एवं मजबूती को गति मिलेगी।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आजमगढ़ निखिल राय, जिला प्रभारी आजमगढ़ राजीव सिंह, जिला महासचिव अजय राय एवं जिला मीडिया प्रभारी अखिलानंद उपाध्याय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री पवन मिश्रा को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।नई जिम्मेदारी, नई ऊर्जा और संगठन विस्तार की नई उम्मीदों के साथ पवन मिश्रा की नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सवर्ण आर्मी भारत में बड़ा दायित्व: पवन मिश्रा बने उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री

डोल मेले को लेकर नगर पालिका पडरौना पूरी तरह अलर्ट, अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

डोल मेले को लेकर नगर पालिका पडरौना पूरी तरह अलर्ट, अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

You missed

बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा का उत्सव क्रासर : नवदुर्गा की पूजा अर्चना ,के साथ गरबा का हुआ आयोजन भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर  निचलौल/महराजगंज नगर निचलौल स्थित सैक्रेड हार्ट स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा का पावन उत्सव इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा गरबा की मनमोहक प्रस्तुति की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सेक्रेटरी आनंद कुमार त्रिपाठी द्वारा नवदुर्गा के पूजन अर्चन से शुरू किया गया। जय अम्बे गौरी …. से आरती के शुभारंभ के साथ कार्यक्रम का शुरुआत भी किया गया।बच्चों द्वारा मनमोहक गरबा नृत्य बहुत ही मनमोहक व आकर्षक रहा।मनमोहक प्रस्तुति के साथ बच्चों ने पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिमय कर दिया।पूरे कार्यक्रम को सफलता पूरक संयोजित करने में शिक्षिका प्रजिला मनु, जया भट्ट,व व्यायाम शिक्षक दुर्गेश चौरसिया का योगदान प्रमुख रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य ए.ब्रिटो व प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने सभी बच्चों को दशहरा के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी व इस तरह के आयोजन को सफलता पूरक संयोजित करने वाले शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने की।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक , शिक्षिकाएं व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।