स्थानीय सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय में आज 14 सितम्बर दिन सोमवार को हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि हिंदी राष्ट्रीय स्मिता की पहचान है। ये राष्ट्रीय एकता को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ये विविधता में एकता स्थापित करने का प्रमुख माध्यम है ।

हिंदी अध्यापिका डिंपल पटेल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि हिंदी के उत्थान लिए हम सभी जब तक पूरी तरह इसे नहीं अपनाएंगे तब तक हिंदी भाषा का विकास सम्भव नहीं है।

उक्त मौके पर प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल, सत्येंद्र गुप्त, रामकेश चौधरी, डिंपल पटेल, डॉ आनंद कुमार मिश्रा, मानवेंद्र तिवारी, योगेश विश्वकर्मा, दिनेश साहनी, उमेश प्रजापति, डॉ वीरेंद्र सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, विवेक राज, प्रतिभा पाल, अमेरिका यादव आदि पूरा महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *