पडरौना/कुशीनगर। पडरौना नगर में कल आयोजित होने वाले ऐतिहासिक डोल मेले को लेकर नगर पालिका परिषद पूरी तरह तैयारियों में जुट गई है। मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगर पालिका कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, यातायात, जल निकासी तथा अन्य जनसुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और नगरवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं समय से पहले दुरुस्त कर ली जाएं और मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए।
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि डोल मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं मेले में आने वाले लोगों के लिए नगर पालिका परिषद पडरौना की ओर से निःशुल्क चाय, बिस्कुट एवं पेयजल की व्यवस्था भी कराई जाती है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को इस व्यवस्था को बेहतर और सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि डोल मेला पडरौना की गौरवशाली परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा ऐतिहासिक आयोजन है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर जनसुविधाएं नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ पूरी जिम्मेदारी से कार्य करते हुए मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
बैठक में निर्माण विभाग से राम बहादुर, राजकुमार यादव, बालकृष्ण शर्मा, विद्युत विभाग से महेंद्र सिंह, प्रमोद मद्धेशिया, अभिषेक सिंह, सफाई विभाग से अनिल मौर्य, घनश्याम यादव, बबलू मोदनवाल, अरुण सिंह, जलकल विभाग से जेई पवन गौड़, मनोज सिंह, अशोक गुप्ता सहित विपिन जायसवाल, अभिषेक चौधरी, जसवंत, राहुल गुप्ता समेत नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ कुशीनगर उग्रसेन गुप्ता की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा का उत्सव क्रासर : नवदुर्गा की पूजा अर्चना ,के साथ गरबा का हुआ आयोजन भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर  निचलौल/महराजगंज नगर निचलौल स्थित सैक्रेड हार्ट स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा का पावन उत्सव इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा गरबा की मनमोहक प्रस्तुति की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सेक्रेटरी आनंद कुमार त्रिपाठी द्वारा नवदुर्गा के पूजन अर्चन से शुरू किया गया। जय अम्बे गौरी …. से आरती के शुभारंभ के साथ कार्यक्रम का शुरुआत भी किया गया।बच्चों द्वारा मनमोहक गरबा नृत्य बहुत ही मनमोहक व आकर्षक रहा।मनमोहक प्रस्तुति के साथ बच्चों ने पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिमय कर दिया।पूरे कार्यक्रम को सफलता पूरक संयोजित करने में शिक्षिका प्रजिला मनु, जया भट्ट,व व्यायाम शिक्षक दुर्गेश चौरसिया का योगदान प्रमुख रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य ए.ब्रिटो व प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने सभी बच्चों को दशहरा के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी व इस तरह के आयोजन को सफलता पूरक संयोजित करने वाले शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने की।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक , शिक्षिकाएं व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।