सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान, कवियों ने बांधा समां

नौरंगिया/कुशीनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर नौरंगिया स्थित सीसीएस अकादमी एवं प्लेवे स्कूल में सत्र अभिनंदन, सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान एवं भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
समारोह में विभिन्न शैक्षिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही।
कवि सम्मेलन ने लूटी महफिल
अंतरराष्ट्रीय हास्य-व्यंग्य कवि बादशाह प्रेमी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। वहीं शंभू सजल ने गजलों से समां बांधा। राकेश कुमार शशि, प्रांजल सनाया, स्पंदन सनाया एवं अमरनाथ यादव ने भी शानदार काव्य प्रस्तुतियां दीं।
सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान
समारोह में लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक योगी प्रसाद एवं नागिन चंद्र वर्मा को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनके शैक्षिक योगदान को नमन करते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के संयोजक गोलू जायसवाल, अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा एवं सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संचालन विवेक मिश्रा ने किया। प्रधानाचार्य रविंद्र विश्वकर्मा ने अतिथियों का स्वागत तथा प्रबंध निदेशक निखिलेश विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सवर्ण आर्मी भारत में बड़ा दायित्व: पवन मिश्रा बने उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री                 खड्डा/कुशीनगरआजमगढ़। सवर्ण आर्मी भारत के संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे के निर्देश पर संगठन के प्रति सक्रियता, निष्ठा और कार्यक्षमता को देखते हुए पवन मिश्रा को उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।नवनियुक्त पदाधिकारी पवन मिश्रा की नियुक्ति की घोषणा होते ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि पवन मिश्रा के अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता से उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन के विस्तार एवं मजबूती को गति मिलेगी।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आजमगढ़ निखिल राय, जिला प्रभारी आजमगढ़ राजीव सिंह, जिला महासचिव अजय राय एवं जिला मीडिया प्रभारी अखिलानंद उपाध्याय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री पवन मिश्रा को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।नई जिम्मेदारी, नई ऊर्जा और संगठन विस्तार की नई उम्मीदों के साथ पवन मिश्रा की नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।