डाक टाइम्स न्यूज़ चैनल
उग्रसेन कुमार गुप्ता/ब्यूरो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण,सांसद विजय कुमार दूबे एवं खड्डा ब्लाक प्रमुख शंशाक दूबे सहित जनप्रतिनिधियों ने किसानों को वितरित किए चेक

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार,खड्डा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों को फसल क्षति मुआवजा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। कार्यक्रम में कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे एवं खड्डा ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थी किसानों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए।
कार्यक्रम में खड्डा के पूर्व चेयरमैन डॉ.निलेश मिश्र, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, वरिष्ठ नेता अलोक तिवारी,भाजपा नेता कुणाल राव,नगर पंचायत खड्डा के अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तिवारी तथा नगर पंचायत छितौनी के अध्यक्ष अशोक निषाद की उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों ने किसानों के हितों और उनके कल्याण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और उनकी फसल को हुए नुकसान की भरपाई में सहयोग करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। किसानों की मेहनत और उनकी आजीविका की रक्षा के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना आवश्यक है। प्राकृतिक आपदा के समय अन्नदाता किसानों को राहत पहुंचाकर उन्हें दोबारा खेती-किसानी के लिए प्रोत्साहित करना सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा की मजबूत आधारशिला हैं। किसानों का सम्मान, उनकी सुरक्षा तथा उनके हितों का संरक्षण सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कठिन परिस्थितियों में किसानों के साथ खड़े रहना और उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराना जनसेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है।
इस अवसर पर कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे, खड्डा ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे,खड्डा के पूर्व चेयरमैन डॉ. निलेश मिश्र, नगर पंचायत खड्डा के अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, नगर पंचायत छितौनी के अध्यक्ष अशोक निषाद, पार्टी पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

आज दिनाँक 24-11-2026 को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर                महराजगंज में सारस संरक्षण समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित एवं वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सारस संरक्षण कार्यक्रम के तहत सोहगीवरवा वन्यजीव प्रभाग महराजगंज क्षेत्र के नए पुराने सारस मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें कार्यशाला का शुभारंभ डब्ल्यू टी आई कार्यकर्ता रविन्द्र त्रिपाठी ने किया जिसके बाद डब्ल्यू टी आई के सारस संरक्षण कार्यक्रम के परियोजना प्रमुख श्री अरशद हुसैन ने सारस के जीवन चक्र एवं घोसलों का सर्वे उनका संरक्षण ,घायल सारस का रेस्क्यू, मृत सारस की जानकारी वन विभाग के साथ समन्वय और सारस एवं अन्य वन्यजीवों के साथ होने वाले अपराधों में लगने वाले धाराओं और अपराध की श्रेणी के अनुसार मिलने वाले सजा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किये।कार्यक्रम मे बतौर मुख्यातिथि क्षेत्रीय वनाधिकारी दक्षिणी चौक श्री रिषभ नायक ने उपस्थित सभी सारस मित्रों को यथा संभव मदद करने एवं कदम से कदम मिलाकर चलने का आश्वासन दिया जिसमें पुरैना, बैदौली, करमहा, हरिहरपुर, मिठौरा, बसवार, सबया, सोहट, बजहा, हनुमानगंज, शीशगढ़, जगपुर उर्फ सलामतगढ़ से सारस मित्र के रूप में उपस्थित रहे।