पडरौना/कुशीनगर – पवित्र सावन मास के पावनपर्व पर रविवार, 9 अगस्त 2026 को पडरौना रेलवे स्टेशन परिसर श्रद्धा, भक्ति और सेवा की भावना से सराबोर नजर आया। ‘हम हैं सुबह के सिकंदर’ ग्रुप एवं योगा ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में भगवान भोलेनाथ की शिव चालीसा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ सहभागिता की और आयोजन को सफल बनाया।
शिव चालीसा पाठ के पश्चात श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं राहगीरों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान सेवा और सहयोग की भावना देखते ही बनी। रेलवे स्टेशन परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह दिखाई दिया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष ‘बुलबुल’ जायसवाल की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने आयोजन में सहभागिता करते हुए श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को प्रसाद वितरित किया। उनके साथ अन्य सदस्यों ने भी सेवा कार्य में योगदान दिया। पूरे आयोजन के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर मनीष जायसवाल ने कहा कि सावन केवल आस्था और भक्ति का महीना नहीं, बल्कि प्रकृति के नवजीवन का भी प्रतीक है। वर्षा ऋतु धरती, जल और हरियाली के संतुलन का संदेश देती है। भगवान शिव के स्वरूप में भी प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण की गहरी प्रेरणा मिलती है। उनकी जटाओं में गंगा, मस्तक पर चंद्रमा और गले में नाग प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का संदेश देते हैं।
उन्होंने लोगों से जल, जंगल और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर समाज में सेवा, सद्भाव और सहयोग की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।
आयोजकों ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आयोजकों ने हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील कुमार गुप्ता, मनोज चौरसिया, प्रदीप जायसवाल, विजय सिंह चंदेल, मनोज सिंह, सुनील जायसवाल, सुरेश गोयल, राधामोहन सहाय, सत्यजीत द्विवेदी, राजू जायसवाल, बड़े वर्मा, राजू कुमार, विद्यानंद वर्मा, बासुकी जायसवाल, अवधेश जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, बिपिन चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य सदस्य एवं सहयोगी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ कुशीनगर उग्रेशन गुप्ता की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

साहू आरा मशीन पर वन विभाग का छापा, डीएफओ की मौजूदगी में साखू की लकड़ी सीज महराजगंज जिले के निचलौल कस्बे में दामोदरी पोखर के समीप स्थित साहू आरा मशीन पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। शिकायत मिलने के बाद प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) स्वयं मौके पर पहुंचे और आरा मशीन का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान परिसर में रखी साखू की लकड़ियों के दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया गया और संदिग्ध पाए जाने पर मौके पर मौजूद साखू की लकड़ियों को वन विभाग ने सीज कर अपने कब्जे में ले लिया।कार्रवाई के दौरान वन विभाग की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। डीएफओ ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि जांच में वन अधिनियम का उल्लंघन या किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब सभी की नजर विभाग की आगे की जांच और कार्रवाई पर टिकी हुई है।