साहबगंज में आग से मचा हड़कंप, नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि की तत्परता से समय रहते पाया गया काबू

पडरौना/कुशीनगर। पडरौना नगर के साहबगंज तुरहा टोली में राजेश अग्रवाल के घर में अचानक आग लगने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ‘बुलबुल’ तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए।
नगर पालिका की टीम, दमकल विभाग के जवानों तथा मोहल्लेवासियों के सामूहिक प्रयास से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। तत्परता और आपसी सहयोग के चलते आग को फैलने से रोकने में सफलता मिली और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने राहत कार्य में जुटे नगरपालिका कर्मियों, दमकल विभाग की टीम और सहयोग करने वाले मोहल्लेवासियों के प्रयास की सराहना की। नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश जायसवाल एवं नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ‘बुलबुल’ ने आग बुझाने में सहयोग करने वाले सभी नगरवासियों एवं दमकल विभाग की टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

ब्यूरो चीफ कुशीनगर उग्रेशन गुप्ता की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *