खड्डा/कुशीनगर। मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर खड्डा नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह सिविल लाइन निवासी सब्जी विक्रेता अशोक गौंड के पुत्र विशाल गौंड ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक पद पर चयनित होकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही पूरे खड्डा नगर में खुशी का माहौल है।
विशाल की सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और नगरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, सभासद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता, सभासद प्रदीप सिंह और सोनू राय ने विशाल गौंड को उनकी शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लोगों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच कड़ी मेहनत और लगन से हासिल की गई यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। विशाल ने अपनी मेहनत से न केवल अपने माता-पिता और परिवार का गौरव बढ़ाया है, बल्कि पूरे खड्डा नगर का नाम भी रोशन किया है।
लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी क्रम में विशाल गौंड को भी नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ।

ब्यूरो चीफ कुशीनगर उग्रेशन गुप्ता की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *