खड्डा/कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान-2026 के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सेवा भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘कबाड़ से कला’, खेल एवं खेल भावना, ज्ञान यात्रा और संवाद जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
प्रधान प्रबंधक एन.पी सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘कबाड़ से कला’ गतिविधि के माध्यम से बेकार वस्तुओं के रचनात्मक उपयोग का संदेश दिया गया, वहीं खेल गतिविधियों के जरिए स्वस्थ जीवनशैली और खेल भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर आई.पी.एल चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एन.पी सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता को सेवा भावना के रूप में अपनाने की शपथ दिलाई। साथ ही स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प कराया।
कार्यक्रम में केन मैनेजर सुधीर कुमार,चीफ इंजीनियर विजय मिश्रा, प्रबंधक मैन्युफैक्चरिंग अर्जुन तिवारी, डिप्टी चीफ इंजीनियर अमित गुप्ता, परचेस इंचार्ज धर्मेंद्र, उप प्रबंधक गन्ना शेर बहादुर और गन्ना अधिकारी मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
अभियान के दौरान कर्मचारियों ने स्वच्छता, रचनात्मकता और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लेते हुए समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

ब्यूरो चीफ कुशीनगर उग्रेशन गुप्ता की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *