
सोहरौना/कुशीनगर। ग्राम सभा सोहरौना निवासी विवेक गुप्ता के भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में नियुक्ति के बाद पहली बार घर आगमन पर ग्रामवासियों ने गर्मजोशी के साथ उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। गांव में उनके पहुंचते ही युवाओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर ग्राम सभा सोहरौना के प्रधान प्रतिनिधि सुनील प्रजापति ने विवेक गुप्ता का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं भाजपा मंडल मंत्री अभिषेक कुशवाहा, शक्ति केंद्र संयोजक पिंटू पासवान, प्रदीप चौरसिया, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में नौजवान साथी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि विवेक गुप्ता ने भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होकर गांव और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता से गांव के अन्य युवाओं को भी सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।
स्वागत के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
ब्यूरो चीफ कुशीनगर उग्रसेन गुप्ता की रिपोर्ट

