राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृतिचिह्न भेंट कर किया सम्मानित, अकादमिक क्षेत्र में ब्लॉक को अग्रणी बनाने का लिया संकल्प

खड्डा/कुशीनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई खड्डा के तत्वावधान में गुरुवार को बीआरसी सभागार में नवनियुक्त स्टेट रिसोर्स ग्रुप (SRG) अरविंद गुप्ता, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय सारंग छपरा के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षकों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वागत समारोह में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग पाण्डेय, महामंत्री आदर्श मिश्रा, संगठन मंत्री अभिषेक पाण्डेय एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर SRG अरविंद गुप्ता का अभिनंदन किया। वहीं सम्मानित एआरपी संजीव श्रीवास्तव, शैलेश सिंह एवं संजय सिंह तथा पूर्व एआरपी मनोज भार्गव एवं कुंवर प्रताप गुप्त ने भी माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिह्न भेंट कर नवनियुक्त SRG को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान बीआरसी सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
स्वागत के उपरांत SRG अरविंद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि खड्डा ब्लॉक को अकादमिक क्षेत्र में हर स्तर पर अग्रणी बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों के बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सामूहिक प्रयास, सकारात्मक सोच और बेहतर शैक्षणिक रणनीति के माध्यम से खड्डा ब्लॉक को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जा सकती है।
समारोह के समापन पर ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए SRG अरविंद गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से खड्डा ब्लॉक की शैक्षिक व्यवस्था को नई दिशा और गति मिलेगी।
इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ कुशीनगर उग्रसेन गुप्ता की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सवर्ण आर्मी भारत में बड़ा दायित्व: पवन मिश्रा बने उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री                 खड्डा/कुशीनगरआजमगढ़। सवर्ण आर्मी भारत के संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे के निर्देश पर संगठन के प्रति सक्रियता, निष्ठा और कार्यक्षमता को देखते हुए पवन मिश्रा को उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।नवनियुक्त पदाधिकारी पवन मिश्रा की नियुक्ति की घोषणा होते ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि पवन मिश्रा के अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता से उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन के विस्तार एवं मजबूती को गति मिलेगी।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आजमगढ़ निखिल राय, जिला प्रभारी आजमगढ़ राजीव सिंह, जिला महासचिव अजय राय एवं जिला मीडिया प्रभारी अखिलानंद उपाध्याय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री पवन मिश्रा को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।नई जिम्मेदारी, नई ऊर्जा और संगठन विस्तार की नई उम्मीदों के साथ पवन मिश्रा की नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।