शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य श्यामबिहारी अग्रवाल व कम्पोजिट विद्यालय बैदौली के प्रधानाध्यापक संजय यादव ने माँ सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संजय यादव ने स्वयंसेविकाओं को सम्बोधित करते हुएराष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, बुनियादी समझ तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को समाज सेवा,अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी देते हुए स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। उनके ओज पूर्ण व्याख्यान ने वहां उपस्थित स्वयंसेविकाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम अधिकारी संदीप ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सात दिवसीय गतिविधियों की जानकारी दी तथा स्वयंसेविकाओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर आनंद कुमार मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक मानवेंद्र तिवारी,अमेरिका यादव,रुक्मिणी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के इस विशेष शिविर का प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं के लिए के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक,प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सेक्रेड हार्ट स्कूल के होनहारो ने लहराया सफलता का परचमक्रासर :सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा परिणाम शत प्रतिशतनिचलौल (महराजगंज)नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चो का सीबीएसई हाई स्कूल के घोषित परीक्षा शत प्रतिशत रहा। सभी बच्चे अच्छे अंक अर्जित कर सफलता का परचम एक बार फिर लहराये। घोषित नतीजो मे निडा रियाज 95%, यशी पाण्डेय 95%, अनुराधा यादव 93%, प्रियांशु मौर्या 92.8%, अलीहमजा खान 91.4%,आश्था तिवारी 91%, अनन्या पाण्डेय 90%, ऋषिकेश गुप्ता, 89.4%, आर्या द्विवेदी 89%, रणवीर सिंह, 89%,बद्रीविशाल सिंह,83%, राधिका यादव, 84%हितेश विश्वकर्मा, 89%, आयुष राज मधेशिया, 89%, समृद्धि पाण्डेय, 88.2%, अविनाश चौधरी, 87%, अखिल गुप्ता, 87%,सभी सफल छात्र व छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी व प्रधानाचार्य ए ब्रिटो बे सयुंक्त रूप से सफल छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामना देते हुए बताया की बच्चो ने सफलता अर्जित कर विद्यालय सहित अपने परिवार व जनपद को गौर्वान्वित किया हैं। व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं। विद्यालय के सेक्रेटरी आनंद कुमार त्रिपाठी व कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने सयुंक्त रूपसे बच्चो को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका व कर्मचारी उपस्थित रहे।