उपनगर स्थित रामहर्ष इंटरमीडिएट कालेज में कक्षा 12 के छात्र /छात्राओं की विदाई तथा कक्षा 10 के छात्र छात्राओं के शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की चित्र पर पुष्पार्चन कर तथा सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्रबंधक रामहर्ष शर्मा द्वारा
छात्र /छात्राओं को अनुशासन तथा धैर्य से प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है । तो
वहीं कॉलेज के प्रधानाचार्य विश्वंभर पाण्डेय ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के मूल मंत्र को छात्र /छात्राओं के साथ साझा किया । कार्यक्रम के दौरान उपप्रधानाचार्य महेंद्र विश्वकर्मा, दिनेश मणि त्रिपाठी, गणेश प्रसाद विश्वकर्मा ,हरेंद्र शर्मा, शंभू यादव, त्रिपुरारी विश्वकर्मा, नलिन श्रीवास्तव ,अवधराज चौधरी , विनोद यादव,मंजू शर्मा ,वंदना गुप्ता तथा समस्त अध्यापक व अध्यापिका गण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन बृजेश पांडेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सेक्रेड हार्ट स्कूल के होनहारो ने लहराया सफलता का परचमक्रासर :सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा परिणाम शत प्रतिशतनिचलौल (महराजगंज)नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चो का सीबीएसई हाई स्कूल के घोषित परीक्षा शत प्रतिशत रहा। सभी बच्चे अच्छे अंक अर्जित कर सफलता का परचम एक बार फिर लहराये। घोषित नतीजो मे निडा रियाज 95%, यशी पाण्डेय 95%, अनुराधा यादव 93%, प्रियांशु मौर्या 92.8%, अलीहमजा खान 91.4%,आश्था तिवारी 91%, अनन्या पाण्डेय 90%, ऋषिकेश गुप्ता, 89.4%, आर्या द्विवेदी 89%, रणवीर सिंह, 89%,बद्रीविशाल सिंह,83%, राधिका यादव, 84%हितेश विश्वकर्मा, 89%, आयुष राज मधेशिया, 89%, समृद्धि पाण्डेय, 88.2%, अविनाश चौधरी, 87%, अखिल गुप्ता, 87%,सभी सफल छात्र व छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी व प्रधानाचार्य ए ब्रिटो बे सयुंक्त रूप से सफल छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामना देते हुए बताया की बच्चो ने सफलता अर्जित कर विद्यालय सहित अपने परिवार व जनपद को गौर्वान्वित किया हैं। व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं। विद्यालय के सेक्रेटरी आनंद कुमार त्रिपाठी व कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने सयुंक्त रूपसे बच्चो को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका व कर्मचारी उपस्थित रहे।