



डाक टाइम्स न्यूज़ चैनल
उग्रसेन कुमार गुप्ता/ब्यूरो चीफ़
खड्डा (कुशीनगर)। विधानसभा क्षेत्र खड्डा के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर (पाण्डेय छपरा) में अज्ञात कारणों से लगी आग में चार परिवारों के घर जलने की दुःखद घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए और मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
आग की चपेट में आकर शशिवेंद्र प्रसाद, बसिंदर कुमार, बिहारी प्रसाद एवं अखिलेश प्रसाद के घर जलने की जानकारी मिलने पर विधायक ने पीड़ित परिवारों का दुख-दर्द साझा किया तथा उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने और शासन-प्रशासन की ओर से अविलंब आर्थिक सहायता दिलाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने कहा कि इस संकट की घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ितों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
विधायक के पहुंचते ही आस पास के गांव के लोग भारी संख्या मे इकठ्ठा हो गए, और घटना की पुरी जानकारी दी।
