सरस्वती देवी महिला पी जी कॉलेज-टिकुलहियां,निचलौल
वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत आज सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहिया निचलौल में कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले किया गया।
इसके अंतर्गत सर्वप्रथम छात्राओं को वन क्षेत्र का भ्रमण करा कर विविध प्रकार के जंतुओं व वृक्षों के विषय में वन विभाग की टीम द्वारा जानकारी दी गई।
इसके उपरांत महाविद्यालय के ओशो सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें छात्राओं को वन्य जीवों के संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकार निचलौल सुनील राव ने कहा कि वन्य जीव हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम सभी को इसका संरक्षण करना चाहिए। डब्लू टी आई के प्रोजेक्ट मैनेजर अरशद हुसैन ने भी छात्राओं को वन्य जीवों के संरक्षण हेतु जागरूक किया व विशेष रूप से सांपों के विविध प्रजातियो उनके संरक्षण आदि के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए छात्राओं को वन्य जीव संरक्षण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आनंद कुमार मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *