विज्ञापन

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

17/05/2024

DakTimesNews

Sach Ka Saathi

छिवलहा व्यापार मंडल गठित – श्यामबाबू अध्यक्ष,रमेश गुप्ता महामंत्री,हीरालाल कोषाध्यक्ष,बाजारों में लहरायेगा मिश्रागुट का परचम-रमेश गुप्ता

1 min read

रिपोर्ट-सन्दीप मिश्रा

उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल मिश्रागुट द्वारा भूपगंज क्षेत्र की छिवलहा बाजार की इकाई का गठन करते हुवे अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर श्यामबाबू गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता व हीरालाल सविता का मनोनयन किया गया।
जनपद मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल नगर कार्यालय में संगठन की आयोजित बैठक में मिश्रागुट द्वारा छिवलहा बाजार की इकाई गठन की घोषणा करते हुवे जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किया व आशा व्यक्त की शीघ्र ही संगठन का विस्तार कर क्षेत्र के कर्मठ व्यापारियों को कार्यकारिणी में स्थान प्रदान किया जाएगा।नगर अध्यक्ष सतीश वर्मा व नगर महामंत्री सत्रोंहन सोनकर द्वारा नव मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण करते हुवे मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया।
इकाई के नव मनोनीत अध्यक्ष श्यामबाबू गुप्ता ने जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया व कहा कि व्यापारी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा छिवलहा संगठन, उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी वर्गों के व्यापारियों को सम्मलित कर व्यापारियों को संगठित करने की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाए जाएंगे। महामंत्री रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि छिवलहा के साथ ही आसपास की अन्य बाजारों में भी लहरायेगा मिश्रागुट का परचम। उन्होंने कहा कि जिला संगठन के बेबाक शैली व निर्विवाद नेतृत्व ने हमे मिश्रागुट से जुड़ने को प्रेरित किया, जिसका लाभ अब छिवलहा के व्यापारियों को भी प्राप्त होगा।
इस अवसर पर महिला संगठन की अध्यक्ष प्रियंका कक्कड़, महामंत्री अल्का जैसवाल, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, नगर सचिव राज सिंघानिया अजय गुप्ता, गिरजाकांत दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

Spread The Love :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.