62 प्रार्थना पत्रों में 07 का मौके पर निस्तारण, शेष मामलों के लिए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने जनसामान्य की शिकायतों एवं जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब क्षम्य नहीं होगा। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यकतानुसार शिकायतों का स्थलीय सत्यापन कराने तथा वास्तविक स्थिति के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने राजस्व, पुलिस, विकास समेत सभी विभागों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में खानापूर्ति किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
घायल लेखपाल की सूचना पर डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी की मानवीय संवेदनशीलता भी देखने को मिली। तमकुहीराज तहसील में तैनात लेखपाल शम्भू कुमार के फाजिलनगर में मार्ग दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने तत्काल अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं सदर उप जिलाधिकारी को फोन कर घायल लेखपाल को हरसंभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने लेखपाल मधुकर श्रीवास्तव, अजीत एवं विभव शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों को घायल लेखपाल के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी लेने तथा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
62 शिकायतें पहुंचीं, 07 का मौके पर समाधान
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 62 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 07 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 55 प्रकरणों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग के 18, पुलिस विभाग के 09, पुलिस एवं राजस्व से संबंधित संयुक्त 04, विकास विभाग के 07 तथा अन्य विभागों के 24 प्रकरण शामिल रहे।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. चन्द्र प्रकाश, उपजिलाधिकारी खड्डा डॉ. संतराज सिंह बघेल, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी खड्डा, तहसीलदार महेश कुमार, खंड विकास अधिकारी सहित जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ कुशीनगर उग्रसेन गुप्ता की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सवर्ण आर्मी भारत में बड़ा दायित्व: पवन मिश्रा बने उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री                 खड्डा/कुशीनगरआजमगढ़। सवर्ण आर्मी भारत के संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे के निर्देश पर संगठन के प्रति सक्रियता, निष्ठा और कार्यक्षमता को देखते हुए पवन मिश्रा को उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।नवनियुक्त पदाधिकारी पवन मिश्रा की नियुक्ति की घोषणा होते ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि पवन मिश्रा के अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता से उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन के विस्तार एवं मजबूती को गति मिलेगी।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आजमगढ़ निखिल राय, जिला प्रभारी आजमगढ़ राजीव सिंह, जिला महासचिव अजय राय एवं जिला मीडिया प्रभारी अखिलानंद उपाध्याय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री पवन मिश्रा को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।नई जिम्मेदारी, नई ऊर्जा और संगठन विस्तार की नई उम्मीदों के साथ पवन मिश्रा की नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।