डाक टाइम्स न्यूज़ चैनल
ममता देवी न्यूज़ रिपोर्टर

खड्डा /कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जननायक विधायक विवेकानन्द पाण्डेय के पैर में अचानक गिरने से फ्रैक्चर हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल देर रात अचानक पैर फिसलने के कारण वह गिर पड़े, जिससे उनके पैर में चोट आई। चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने फ्रैक्चर की पुष्टि करते हुए उन्हें उपचार के साथ कुछ दिनों तक पूर्ण आराम करने की सलाह दी है।
विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने पार्टी के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता से अपील की है कि उनकी चोट को लेकर कोई परेशान न हो। उन्होंने कहा कि आप सभी का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। भले ही कुछ दिनों तक शारीरिक रूप से जनता के बीच उपस्थित नहीं हो पाऊंगा, लेकिन मेरा मन और समर्पण हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के साथ रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि जनता की सेवा के प्रति मेरा संकल्प पहले की तरह ही अटूट है। इसी क्रम में प्रतिदिन आयोजित होने वाला जनता दर्शन कार्यक्रम अग्रिम सूचना तक स्थगित रहेगा। स्वस्थ होते ही पुनः आप सभी के बीच उपस्थित होकर जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।
अंत में विधायक ने क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं से अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील करते हुए जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में जुटने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *