स्थानीय सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहिया निचलौल-महराजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के रानी लक्ष्मी बाई इकाई द्वारा साइबर अपराध और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l निचलौल थाने से आई साइबर टीम जिसमें उप निरीक्षक संजय यादव कांस्टेबल दिलीप यादव अवनीश सिंह स्नेहा गुप्ता एवं प्रमुख वक्ता के रूप में संजीव सिंह आए थे जिन्होंने साइबर अपराध से संबंधित विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डाला एवं इसकी सुरक्षा के उपाय बताएं उन्होंने बताया कि यदि इस प्रकार आपके साथ ठगी हो ही जाती है तो आप 1930 नंबर पर कॉल कर सकते हैं या cyber crime.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं जिससे आपकी सुरक्षा सुनिश्चित हो l इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्री संदीप कुमार ने सभी स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए बताया कि अनजाने लिंक पर क्लिक न करें ओटीपी शेयर ना करें इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने भी साइबर से संबंधित अपराध और उससे बचाव के विषय में प्रकाश डाला । उक्त मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल उप्राचार्य सत्येंद्र गुप्ता कला संकाय की अध्यक्ष डिंपल पटेल विज्ञान संकाय के अध्यक्ष रामकेश चौधरी मानवेंद्र तिवारी, तानिया जायसवाल साक्षी त्रिपाठी उमेश प्रजापति दिनेश साहनी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह डॉक्टर आनंद कुमार मिश्र अमेरिका यादव प्रदीप द्विवेदी योगेश विश्वकर्मा एवं एनएसएस की स्वयं सेविकाएँ ज्योती विश्वकर्मा, अनामिका प्रीति भारती, सत्या सिंह, मुक्ति तिवारी ख़ुशी पटेल, रेनू यादव, गुलिस्ता खातून आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *