पडरौना/कुशीनगर। पडरौना नगर में कल आयोजित होने वाले ऐतिहासिक डोल मेले को लेकर नगर पालिका परिषद पूरी तरह तैयारियों में जुट गई है। मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगर पालिका कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, यातायात, जल निकासी तथा अन्य जनसुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और नगरवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं समय से पहले दुरुस्त कर ली जाएं और मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए।
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि डोल मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं मेले में आने वाले लोगों के लिए नगर पालिका परिषद पडरौना की ओर से निःशुल्क चाय, बिस्कुट एवं पेयजल की व्यवस्था भी कराई जाती है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को इस व्यवस्था को बेहतर और सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि डोल मेला पडरौना की गौरवशाली परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा ऐतिहासिक आयोजन है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर जनसुविधाएं नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ पूरी जिम्मेदारी से कार्य करते हुए मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
बैठक में निर्माण विभाग से राम बहादुर, राजकुमार यादव, बालकृष्ण शर्मा, विद्युत विभाग से महेंद्र सिंह, प्रमोद मद्धेशिया, अभिषेक सिंह, सफाई विभाग से अनिल मौर्य, घनश्याम यादव, बबलू मोदनवाल, अरुण सिंह, जलकल विभाग से जेई पवन गौड़, मनोज सिंह, अशोक गुप्ता सहित विपिन जायसवाल, अभिषेक चौधरी, जसवंत, राहुल गुप्ता समेत नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ कुशीनगर उग्रसेन गुप्ता की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सवर्ण आर्मी भारत में बड़ा दायित्व: पवन मिश्रा बने उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री                 खड्डा/कुशीनगरआजमगढ़। सवर्ण आर्मी भारत के संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे के निर्देश पर संगठन के प्रति सक्रियता, निष्ठा और कार्यक्षमता को देखते हुए पवन मिश्रा को उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।नवनियुक्त पदाधिकारी पवन मिश्रा की नियुक्ति की घोषणा होते ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि पवन मिश्रा के अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता से उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन के विस्तार एवं मजबूती को गति मिलेगी।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आजमगढ़ निखिल राय, जिला प्रभारी आजमगढ़ राजीव सिंह, जिला महासचिव अजय राय एवं जिला मीडिया प्रभारी अखिलानंद उपाध्याय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री पवन मिश्रा को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।नई जिम्मेदारी, नई ऊर्जा और संगठन विस्तार की नई उम्मीदों के साथ पवन मिश्रा की नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।