






डाक टाइम्स न्यूज़
उग्रसेन कुमार गुप्ता ब्यूरो
खड्डा/कुशीनगर। स्थानीय राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजौली में सोमवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की 12वीं तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तहसील खड्डा क्षेत्र के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
प्रतियोगिता के 100 मीटर बालक सीनियर वर्ग में छितौनी इंटर कॉलेज के नूर मोहम्मद ने प्रथम, डॉ. राममनोहर लोहिया कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज के अभिषेक चौहान ने द्वितीय तथा श्री गांधी किसान इंटर कॉलेज खड्डा के अजहरुद्दीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में श्री गांधी इंटर कॉलेज खड्डा के लक्की पासवान प्रथम, छितौनी इंटर कॉलेज के अभिषेक गिरी द्वितीय तथा श्री गांधी इंटर कॉलेज खड्डा के अब्दुल वाहिद अंसारी तृतीय रहे।
100 मीटर बालक सब-जूनियर वर्ग में श्री गांधी इंटर कॉलेज खड्डा के सकील अली प्रथम, अभिषेक मद्धेशिया द्वितीय तथा विवेक कन्नौजिया तृतीय स्थान पर रहे। बालिका सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भुजौली की सकीला ने प्रथम, बिशप इंटर कॉलेज की प्रीति यादव ने द्वितीय तथा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका जूनियर वर्ग में बिशप इंटर कॉलेज की नुसरत जहां प्रथम, छितौनी इंटर कॉलेज की पुष्पा द्वितीय तथा बिशप इंटर कॉलेज की सब्बा परवीन तृतीय रहीं। वहीं बालिका सब-जूनियर वर्ग में छितौनी इंटर कॉलेज की अंशु चौहान प्रथम, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भुजौली की प्रीति वर्मा द्वितीय तथा बिशप इंटर कॉलेज की अनुराधा पाल तृतीय स्थान पर रहीं।
गोला फेंक प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में छितौनी इंटर कॉलेज के विनोद प्रथम, डॉ. राममनोहर लोहिया कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज के अभिषेक चौहान द्वितीय तथा अंश जायसवाल तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में देव कुमार ने प्रथम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कटाई भरपुरवा के लक्मुद्दीन ने द्वितीय तथा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के तौफीक आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक सीनियर बालिका वर्ग में छितौनी इंटर कॉलेज की अनुराधा प्रथम, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की रेनू द्वितीय तथा बिशप इंटर कॉलेज की रुखसार तृतीय रहीं। जूनियर बालिका वर्ग में बिशप विद्यालय की जया प्रथम, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भुजौली की करीमा द्वितीय तथा छितौनी इंटर कॉलेज की पुष्पा तृतीय स्थान पर रहीं।
समाचार लिखे जाने तक लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक और चक्का फेंक सहित अन्य प्रतियोगिताएं जारी थीं। प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए आगामी जनपदीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
तहसील प्रभारी एवं छितौनी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक प्रतिस्पर्धा के दो चयनित प्रतिभागी 08 अक्टूबर से लोकमान्य इंटर कॉलेज, सेवरही में आयोजित होने वाली जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में तहसील खड्डा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस दौरान क्रीड़ा शिक्षक अभय यादव, व्यास यादव एवं मुकेश पाठक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सतीश मिश्रा, प्रदीप शेरावत, राहुल कुमार, राम स्वरूप पांडेय, अभिषेक पाण्डेय, हर गोविंद सिंह, निर्भय मिश्रा, आशीष सिंह, मनीष राय, पल्लवी मिश्रा, दिव्या सिंह, आनंद गुप्ता सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं क्रीड़ा शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पाण्डेय ने किया।



