सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय में सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं द्वारा परंपरागत कजरी गायन,लोक गीत व शिव स्तुति, शिव तांडव आदि की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस्वती ग्रुप आफ कॉलेज के *उप प्रबंध निदेशक आदित्य सिंह ने लोक संस्कृति के संवर्धन पर प्रकाश डाला और उन्होंने कहा की लोक संस्कृति के संवर्धन के लिए हर महाविद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम होना चाहिए।
महाविद्यालय के *प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल* ने कहा कि *लोक संस्कृति हमारी विरासत है यह परिवार समाज व राष्ट्र को जोड़ने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उप प्राचार्य श्री *सत्येंद्र गुप्त जी* ने बताया की आने वाली नई पीढ़ियां पारंपरिक संस्कृति से दूर होती जा रही हैं उन्हें भारतीय संस्कृति के विषय में जानना होगा इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें भारतीय संस्कृति की एक झलक दिखाया गया और बताया गया कि वह अपनी संस्कृति अपनाए व इसका संवर्धन करे । इस मौके पर प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल उप्राचार्य सत्येंद्र गुप्ता डिंपल पटेल रामकेश चौधरी डॉ आनंद मिश्र मानवेंद्र त्रिपाठी तानिया जायसवाल प्रतिभा साक्षी त्रिपाठी श्वेता मृदुल दिनेश ,साहनी उमेश प्रजापति, डॉ वीरेंद्र सिंह , रुक्मणी श्रीवास्तव अनिरुद्ध योगेश विवेक राज अमेरिका यादव आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *