Blog बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा का उत्सव क्रासर : नवदुर्गा की पूजा अर्चना ,के साथ गरबा का हुआ आयोजन भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर निचलौल/महराजगंज नगर निचलौल स्थित सैक्रेड हार्ट स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा का पावन उत्सव इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा गरबा की मनमोहक प्रस्तुति की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सेक्रेटरी आनंद कुमार त्रिपाठी द्वारा नवदुर्गा के पूजन अर्चन से शुरू किया गया। जय अम्बे गौरी …. से आरती के शुभारंभ के साथ कार्यक्रम का शुरुआत भी किया गया।बच्चों द्वारा मनमोहक गरबा नृत्य बहुत ही मनमोहक व आकर्षक रहा।मनमोहक प्रस्तुति के साथ बच्चों ने पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिमय कर दिया।पूरे कार्यक्रम को सफलता पूरक संयोजित करने में शिक्षिका प्रजिला मनु, जया भट्ट,व व्यायाम शिक्षक दुर्गेश चौरसिया का योगदान प्रमुख रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य ए.ब्रिटो व प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने सभी बच्चों को दशहरा के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी व इस तरह के आयोजन को सफलता पूरक संयोजित करने वाले शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने की।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक , शिक्षिकाएं व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 18/10/2026 DakTimes News Headquarter No Comments नगर पंचायत निचलौल स्थित सैक्रेड हार्ट स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा का पावन उत्सव