Blog साहू आरा मशीन पर वन विभाग का छापा, डीएफओ की मौजूदगी में साखू की लकड़ी सीज महराजगंज जिले के निचलौल कस्बे में दामोदरी पोखर के समीप स्थित साहू आरा मशीन पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। शिकायत मिलने के बाद प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) स्वयं मौके पर पहुंचे और आरा मशीन का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान परिसर में रखी साखू की लकड़ियों के दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया गया और संदिग्ध पाए जाने पर मौके पर मौजूद साखू की लकड़ियों को वन विभाग ने सीज कर अपने कब्जे में ले लिया।कार्रवाई के दौरान वन विभाग की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। डीएफओ ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि जांच में वन अधिनियम का उल्लंघन या किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब सभी की नजर विभाग की आगे की जांच और कार्रवाई पर टिकी हुई है। 07/08/2026 DakTimes News Headquarter No Comments साहू आरा मशीन पर वन विभाग का छापा, डीएफओ की मौजूदगी में साखू की लकड़ी सीज