विज्ञापन

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

16/05/2024

DakTimesNews

Sach Ka Saathi

स्वार्थो की राजनीति कर देश व प्रदेश को हिंसा की आग में झोंकने का कार्य करा रही है कांग्रेस व सपा

1 min read

जितेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट

महराजगंज 6 जनवरी। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर कांग्रेस गांधी नेहरू के द्वारा स्थापित नीति का विरोध करके मानवाधिकारों को कुचलने के काम कर रही है। उक्त बाते भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत रॉय बड़े ने नगर के सक्सेना तिराहे पर भाजयुमो द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए कही।उन्होंने कहाकि विपक्ष वोट बैंक की राजनीति करने के लिए भ्रम फैला रहा है ,भारत के अल्पसंख्यकों में यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि यह मुसलमानों से देश की नागरिकता छीन लेने का कानून है,यह झूठ विपक्ष के द्वारा फैलाया जा रहा है कि इस कानून से भारत के मुस्लिमो को घुसपैठिया बताया जाएगा ,यह भ्रामक कुप्रचार किया जा रहा है । जबकि इस बिल में लोगो को नागरिकता देने का प्राविधान है लेने का नही ।भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहाकि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही बचा है। 70 वर्षो तक कांग्रेस व उसके सहयोगियों ने देश व प्रदेश की भोली भाली जनता को केवल सपना दिखाकर अपनी राजनैतिक रोटी सेकने का कार्य करते रहे। आज हमारी सरकार ने उन गरीब परिवारों को मूलभूत सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है, केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार के बढ़ते जनाधार से विपक्ष के पेट मे दर्द उठने लगा। हमारी केंद्र की सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून देश के नागरिकों के लिए नही बनाया यह कानून तो पड़ोसी मुल्क जहां हिन्दू, सिख्ख, जैन पारसी, बौद्ध अल्पसंख्यक है और बहुसंख्यक समुदाय द्वारा प्रताड़ित किये जाने के कारण भारत मे शरण लिए उनको भारत की नागरिकता देकर उन्हें सम्मान से जीने का अवसर देने का कानून है किंतु विपक्ष जानबूझ कर इस कानून के बारे में भ्रम फैलाकर देश व प्रदेश में अराजकता फैलाने का कार्य कर रहा है।नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहाकि विपक्ष के मंसूबे सफल नही होंगे युवा ताकत आज मोदी जी के साथ खड़ा हो चुका है।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने जगह जगह हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगो का समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है।भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहाकि जनपद में कई जगह हस्ताक्षर अभियान चलाएगा भाजयुमो। इसके पूर्व नगर तिराहे पर भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े का माला पहना कर स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सक्सेना तिराहे पर स्थित शिब्बन लाल सक्सेना जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम का शुभरम्भ किया।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष विजय वर्मा, राजकेश्वर पांडेय, बबलू तिवारी, पूर्व सभासद प्रदीप गौड़, छोटे लाल जायसवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव,अभिषेक श्रीवास्तव जिला मंत्री , श्री राम सही आदित्य कुमार बादल बबलू तिवारी मुंद्रिका हिंदुस्तानी टिंकू वर्मा दिपांशु मणि त्रिपाठी के अलावा तमाम भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

 

Spread The Love :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.