विज्ञापन

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

19/05/2024

DakTimesNews

Sach Ka Saathi

लालगंज पुलिस ने सेंध लगाकर चोरी करने वाले तीन चोरो को किया गिरफ्तार,34 मोबाईल,एक लैपटॉप बरामद

1 min read

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली। लालगंज पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सेंध लगाकर दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा है अभियान के अंतर्गत 5 अक्टूबर 2019 को प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह व हमराही पुलिस टीम द्वारा थाना लालगंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 494/ 2019 धारा 457 380, 411 आईपीसी से संबंधित 03 अभियुक्तों को आई एम आई की लोकेशन तथा मुखबिर खास की सूचना पर कस्बा लालगंज स्थित गौरव कासगंज चौराहे से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 34 अदर मोबाइल विभिन्न कंपनियों के तथा एक लैपटॉप बरामद हुआ है । इस संबंध मे थाना स्थान पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
मनोज कुमार पुत्र गया प्रसाद निवासी पुरे समर सिंह मजरे मेरुई थाना लालगंज रायबरेली,मोहित पाल पुत्र बाबूलाल निवासी पुरे संभल सिंह मजरे मेंरूई थाना लालगंज रायबरेली, सूरज पुत्र शिव चंद्र निवासी पुरे समर सिंह मजरे मेंरुई थाना लालगंज है । अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कस्बा लालगंज स्थित गुरबक्श गंज रायबरेली के पास से गिरफ्तार किया गया है। वही
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह थाना लालगंज रायबरेली निरीक्षक राजेश सिंह थाना लालगंज रायबरेली उप निरीक्षक पंचम लाल थाना लालगंज रायबरेली उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी थाना लालगंज रायबरेली सिपाही रणजीत सिंह लालगंज रायबरेली सिपाही कुंवर सिंह थाना लालगंज रायबरेली सिपाही चालक दिग्विजय सिंह थाना लालगंज रायबरेली होमगार्ड धनंजय सिंह थाना लालगंज रायबरेली की प्रशंसा की ।

Spread The Love :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.