विज्ञापन

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

16/05/2024

DakTimesNews

Sach Ka Saathi

महराजगंज-बच्चों को आज भी खिलाई जाएगी कीड़े की दवा

1 min read

सौरभ पाण्डेय की रिपोर्ट

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल ने कृमि मुक्ति दिवस का किया उदघाटन

शनिवार से चलेगा छूटे बच्चों को दवा खिलाने का अभियान

महराजगंज:- जिले में शुक्रवार को शुक्रवार को कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। स्कूलों व आंगनबाङी केन्द्रों पर छात्र-छात्राओं को कीड़े मारने की दवा एलबेंडाजोल खिलाई गई। शुक्रवार को दवा खाने से वंचित बच्चों को दवा खिलाने के लिए शनिवार से मापअप राउंड शुरू किया जाएगा।
कृमि मुक्ति दिवस का उदघाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल ने धनेवा धनेई स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिला कर किया।


उन्होंने कहा कि कीड़ों की वजह से बच्चों का शारीरिक विकास बाधित हो जाता है। खून की कमी हो जाने से बच्चे विभिन्न समस्याओं से परेशान रहते हैं। बच्चे कमजोर हो जाते हैं। बच्चों का पढ़ने में मन नहीं लगता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर क्षमा शंकर पांडेय ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर साल में दो बार कृमि की दवा खिलाई जाती है। एनीमिया से बचाने के लिये बच्चों में आयरन फोलिक एसिड की गोलियां भी वितरित का जाती हैं। उक्त दवाओं के सेवन के बारें भी बच्चों व अभिभावकों को बताया जाता है। साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए भी प्रेरित किया जाता हैं।
उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली जरूग खिलाएं, ताकि बच्चे स्वस्थ रहें। स्वस्थ बच्चों से ही खुशहाल समाज की परिकल्पना की जा सकती है।


अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि बच्चे समाज के भविष्य हैं, इनके शरीर में तरह- तरह की समस्याएं पैदा हो जाती है। इससे निपटने के लिए कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जिले में एलबेंडाजोल की गोली खिलाने के लिए करीब 7.84 लाख बच्चे चिन्हित किए गए हैं।
इस कार्यक्रम के तहत जिले के सभी 3133 आंगनबाङी केन्द्रों तथा 2470 स्कूलों पर बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई गई।
इसके बाद छूटे हुए बच्चों को 7 से 12 सितम्बर तक माप अप कार्यक्रम के तहत एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इसके लिए भी लोगों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
उन्होंने बताया कि जिले में एलबेंडाजोल की गोली खिलाई के लिए सभी आंगनबाङी कार्यकर्ताओं व शिक्षकों को जानकारी दे दी गई है।कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर संदीप पाठक, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। अंत में विद्यालय की वार्डेन ममता श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Spread The Love :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.