पंकज मणि त्रिपाठी रहे मुख्य अतिथि स्वर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मना महाराजगंज जिले में जन्मदिन |
1 min readस्वर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे का जन्मदिन काका मैरिज हाल सिविल लाइन महाराजगंज में स्वर्ण एकता दिवस के रूप में समाज हित राष्ट्र हित के संकल्पों के साथ भारी संख्या में उपस्थित होकर मनाया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज मणि त्रिपाठी राष्ट्रीय मानव अधिकार चेतना संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रहे | इस अवसर पर रत्नेश कुमार पाठक, नागेश्वर शुक्ला, सच्चिदानंद पांडे, अश्वनी ओझा, धर्मेंद्र पांडे, नीतीश मणि त्रिपाठी, शिवम पांडे, एडवोकेट मयंक मणि त्रिपाठी, रविंद्र त्रिपाठी, नरसिंह पटेल, सीताराम यादव, अभिषेक राजपूत, दुर्गेश कसौधन, रामू प्रजापति, सूरज कसौधान, अखिलेश गुप्ता मौजूद रहे |