विज्ञापन

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

29/04/2024

DakTimesNews

Sach Ka Saathi

पत्रकार एकता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण व होली मिलन समारोह |

1 min read

महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील के अंतर्गत स्थित नगर पंचायत निचलौल के शगुन मैरिज हॉल में पत्रकार एकता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा कराया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को फूल माला अर्पित कर किया गया | तत्पश्चात पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का माल्यार्पण कर बैज लगाकर स्मृति चिन्ह देकर अंग वस्त्र के साथ सम्मानित किया गया | कार्यक्रम को संबोधन करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकारिता अन्य स्तंभों को हमेशा सचेत रखता है | पत्रकार साथियों को भी अपने खबर के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना चाहिए जिससे समाज की बुराइयों को खत्म किया जा सके | संबोधन के अंत में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार दुबे, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी तिवारी, जिला महामंत्री सगीर अहमद अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष औरंगजेब शेख, जिला मीडिया प्रभारी मुन्ना अंसारी, जिला सचिव दिनेश, जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय को हार्दिक शुभकामना दिए | इस अवसर पर निचलौल तहसील के नायब तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी, जमील अहमद अंसारी, अपना दल (एस) जिला अध्यक्ष नाथू सिंह पटेल, अपना दल (एस) के सिसवा विधानसभा अध्यक्ष डॉ० कृष्णमणि पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास, उपाध्यक्ष दुर्गा अग्रहरि, संतोष सिंह, ओम प्रकाश पटेल, रवि कांत पटेल, राघवेंद्र प्रताप सिंह नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान, नगर पंचायत निचलौल अध्यक्ष प्रत्याशी शैलेश पांडे, अनिल वर्मा शैलेश पांडे, रविंद्र तिवारी, संतोष यादव, लव कुमार सज्जाद अली, के साथ-साथ अन्य पत्रकार साथी व सहयोगी और स्थानीय सुरक्षा बल मौजूद रही |

Spread The Love :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.