थाना निचलौल की पुलिस ने गांजा के अवैध कारोबारी को किया गिरफ्तार
1 min readअपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु महाराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के द्वारा अवैध नशीली पदार्थ बेचने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी निचलौल सूर्य बली मौर्य के पर्यवेक्षण में व निचलौल थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता के कुशल दिशा निर्देशन में दिनांक-28-12-2022 को गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त जलील पुत्र सिद्दीक निवासी डिगही थाना ठूठीबारी जनपद महाराजगंज उम्र करीब 58 वर्ष को निचलौल पुलिस द्वारा अथक परिश्रम और निष्ठा से कार्य करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया | 1 किग्रा 10 ग्राम अवैध गाजा अपराधी के कब्जे से बरामद किया गया | इस संबंध में थाना निचलौल पर मुकदमा संख्या 642/022 धारा-8/20 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया | इसका अवैध कारोबार नेपाल व भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में काफी समय से चल रहा था निचलौल पुलिस की इस प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र की सामान्य जनता काफी सराहना कर रही है अगर इसी प्रकार से महाराजगंज जनपद की पुलिस प्रशासन काम करती रही तो वह दिन दूर नहीं जब महाराजगंज जनपद नशा मुक्त जनपद होगा | गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक फिरोज आलम सिद्दीकी कांस्टेबल परमहंस गौड़ अनूप यादव नंदलाल यादव सतीश यादव सुनेन्द्र यादव मौजूद रहे |