अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सफाई कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर नालियों की कराई सफाई

उग्रसेन कुमार गुप्ता
ब्यूरो चीफ़

खड्डा/कुशीनगर। सोमवार को बारिश के दौरान नगर में जलजमाव की समस्या को रोकने और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नगर पंचायत खड्डा प्रशासन सक्रिय नजर आया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने नगर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सफाई कर्मियों के साथ मौके पर रहकर नालियों की साफ-सफाई कराई।
इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों को निर्देशित किया कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश का पानी कहीं भी रुकने न पाए। उन्होंने कहा कि नालियों में कूड़ा-कचरा या अन्य अवरोध के कारण जल निकासी बाधित नहीं होनी चाहिए।
अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मौके पर सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर जल निकासी की समस्या है, वहां प्राथमिकता के आधार पर सफाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बारिश के दौरान जलजमाव की परेशानी न हो, इसके लिए नगर पंचायत की टीम लगातार सक्रिय रहकर कार्य करे।
उन्होंने सफाई कर्मियों से कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी वार्डों में नालियों की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
नगर पंचायत की इस पहल से जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और बारिश के पानी के सुचारु बहाव को सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास तेज होते दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *