डाक टाइम्स न्यूज़
उग्रसेन कुमार गुप्ता ब्यूरो

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर के रेलवे ढाला स्थित सुभाष चौक पर इस वर्ष मां शेरावाली दुर्गा पूजा सेवा समिति टाइगर्स क्लब की ओर से दुर्गा पूजा को लेकर भव्य तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। समिति द्वारा इस बार गुफा के स्वरूप में आकर्षक और भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल में अलग-अलग खंडों में देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां सजाई जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
समिति पदाधिकारियों के अनुसार पूर्व वर्षों की अपेक्षा इस बार पंडाल को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से खड्डा नगर से धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। पंडाल की भव्यता ऐसी रखने की तैयारी है कि यह क्षेत्र में एक मिसाल बने।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्य तन-मन-धन से जुटे हुए हैं।
इस मौके पर मां शेरावाली दुर्गा पूजा सेवा समिति टाइगर्स क्लब के अध्यक्ष नीतीश कुमार मद्धेशिया, उपाध्यक्ष मनीष कुमार मद्धेशिया, पंडाल व्यवस्थापक एवं संयोजक आनंद जायसवाल, कोषाध्यक्ष कुंदन रौनियार, मंत्री सत्यम मद्धेशिया, महामंत्री जितेंद्र सिंह सहित समिति के सभी सदस्य तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *