‘पर्यावरण संरक्षण में मीडिया की भूमिका’ विषय पर किया गया एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

निचलौल–महराजगंज स्थानीय सरस्वती देवी महाविद्यालय निचलौल महराजगंज में भूगोल विभाग तत्वावधान में “पर्यावरण संरक्षण में मीडिया की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विशाल गुप्ता, विभागाध्यक्ष (भूगोल), सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, विशिष्ट अतिथि डॉ. दिवाकर सिंह, अध्यक्ष (भूगोल विभाग), जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज तथा महाविद्यालय के उप प्रबंध निदेशक आदित्य सिंह, प्राचार्य सुनील पांडेय एवं उप प्राचार्य बृजेश उपाध्याय द्वारा ज्ञान की देवी माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. विशाल गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि मीडिया पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं, उनके दुष्प्रभावों तथा संरक्षण के उपायों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाकर जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्वयं जागरूक होकर समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. दिवाकर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जल, वायु, मृदा एवं जैव विविधता का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मीडिया पर्यावरणीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक के कम उपयोग के लिए प्रेरित किया।
संगोष्ठी के दौरान छात्र-छात्राओं ने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका को लेकर जागरूकता व्यक्त की। संगोष्ठी कार्यक्रम का कुशन मंच संचालन हरिओम पाण्डेय जी ने किया
कार्यक्रम में महाविद्यालय से दिव्य दीपक त्रिपाठी, विशाल कसौधन, संदीप कुमार, प्रमोद शर्मा, मनोज यादव, देवेंद्र पांडेय, अवनीश पांडेय , सर्वेश तिवारी,डा.राम दरश , पल्लवी पांडेय, सीमा, गायत्री सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *