जलकल भवन पर हुआ जलपान का विशेष इंतजाम, पेयजल-स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था को लेकर भी रही खास तैयारी



पडरौना/कुशीनगर। ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध पडरौना डोल मेले में बीते कल श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। मेले में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं, भक्तजनों और नगरवासियों की सुविधा को लेकर नगर पालिका परिषद पडरौना की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई।
इसी क्रम में जलकल भवन गेट पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष जलपान व्यवस्था की गई, जहां मेले में पहुंचे लोगों ने रुककर जलपान किया। नगर पालिका की इस पहल ने भीषण भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को काफी राहत पहुंचाई। सेवा भाव से की गई इस व्यवस्था की लोगों ने सराहना भी की।
नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक आयोजनों में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना जिम्मेदारी के साथ-साथ सौभाग्य भी है। पडरौना की जनता और बाहर से आने वाले श्रद्धालु हमारे लिए परिवार के समान हैं। डोल मेला हमारी धार्मिक आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। नगर पालिका कर्मचारियों एवं संबंधित टीमों को व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
नगर पालिका की ओर से किए गए जलपान एवं अन्य व्यवस्थाओं ने मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत किया। “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” की भावना के साथ नगर पालिका की इस पहल की लोगों ने सराहना की।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष ‘बुलबुल’ जायसवाल, संजय साहा, अरुण सिंह, विनय मद्धेशिया, आनंद रावत, अशोक जायसवाल, बृजेश शर्मा, राजेश जायसवाल, संतोष चौहान, अमित तिवारी, नीरज मिश्रा, शिव मद्धेशिया, राहुल सिंह, सन्नी मिश्रा, अनूप गोंड, गौरव रौनियार, राजेश कुशवाहा, सूरज जायसवाल, प्रदीप चौधरी, सागर जायसवाल, मंथन सिंह, अशोक गुप्ता, अनिल पांडेय, धर्मेंद्र मद्धेशिया, राजू जायसवाल, विनय पाण्डेय, प्रमोद मद्धेशिया, पप्पू चौरसिया, कुंदन सिंह, विनय गौड़, पवन गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, मदन चौधरी, प्रदीप कुशवाहा, पिंटू साह, विक्की सिंह, मुरारी गुप्ता, मनोज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ कुशीनगर उग्रसेन गुप्ता की रिपोर्ट
