महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चौक पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का एक पीतल का घंटा बरामद किया है।

थाना चौक पर पंजीकृत मु0अ0सं0-111/2026, धारा 303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त सुग्रीव पुत्र चिन्नी, निवासी ग्राम सवरेजी, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 58 वर्ष, को दिनांक 07.07.2026 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया लगभग 10 किलोग्राम वजनी एक अदद पीतल का घंटा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
सुग्रीव पुत्र चिन्नी, निवासी ग्राम सवरेजी, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 58 वर्ष।

बरामदगी-
एक अदद पीतल/धातु का घंटा (वजन लगभग 10 किलोग्राम)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 दयाशंकर यादव, थाना चौक
  2. हे0का0 मनोज यादव, थाना चौक
  3. का0 विनय यादव, थाना चौक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

साहू आरा मशीन पर वन विभाग का छापा, डीएफओ की मौजूदगी में साखू की लकड़ी सीज महराजगंज जिले के निचलौल कस्बे में दामोदरी पोखर के समीप स्थित साहू आरा मशीन पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। शिकायत मिलने के बाद प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) स्वयं मौके पर पहुंचे और आरा मशीन का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान परिसर में रखी साखू की लकड़ियों के दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया गया और संदिग्ध पाए जाने पर मौके पर मौजूद साखू की लकड़ियों को वन विभाग ने सीज कर अपने कब्जे में ले लिया।कार्रवाई के दौरान वन विभाग की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। डीएफओ ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि जांच में वन अधिनियम का उल्लंघन या किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब सभी की नजर विभाग की आगे की जांच और कार्रवाई पर टिकी हुई है।