दिवाली के पूर्व संध्या पर बच्चो ने निकाली मनोरम झांकी
क्रासर :सजा प्रभु श्रीराम का दरबार जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हुआ

दिवाली के पूर्व संध्या पर बच्चो ने निकाली मनोरम झांकी
क्रासर :सजा प्रभु श्रीराम का दरबार जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हुआ विद्यालय परिसर।
निचलौल /महराजगंज
नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल निचलौल मे दीपावली के पूर्व संध्या पर बच्चो द्वारा प्रभु श्रीराम की मनोरम झांकी सजायी गयी। जिसमे नर्सरी, एलकेजी, व युकेजी के छात्र सम्मिलित रहे।इस दौरान विद्यालय के सेक्रेटरी आनंद कुमार त्रिपाठी ने भगवान के मनोरम झांकी का अवलोकन के आरती उतारी। व माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका ने बारी बारी से आकर प्रभु राम, सीता, व लखन जी का आरती उतारी व उनके आदर्शो ओर चलने का संकल्प लिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य ए ब्रिटो ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए प्रभु श्रीराम के आदर्शो का अवलोकन करने हेतु सभी को प्रेरित करते हुए सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनायें दीं।संस्थापक प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने सभी को इस तरह के आयोजन हेतु बधाई व शुभकामनायें दीं विद्यालय के कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए। दीपावली उत्सव पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। व प्रभु राम के 14 बर्षो के बनबास के उपरांत वापसी मे पूरा अयोध्या को दीपो से सजाया गया। तबसे दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता हैं। इस अवसर पर शिक्षक अमित मिश्रा, शशिन्द्र त्रिपाठी, इरफ़ान अंसारी, दीक्षा पटेल, रेखा बर्मा,प्रजिला मनु, मुस्कान अग्रवाल, निक्की पाण्डेय, बबिता तिवारी, जया भट्ट, विद्यानंद शुक्ला, अर्पण त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा,सुमित भट्ट, गोरख पटेल,सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *