नगर पालिका ने समस्त कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर रचा इतिहास,संविदा कर्मियों को नहीं मिला उपहार

नगर पालिका ने समस्त कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर रचा इतिहास,संविदा कर्मियों को नहीं मिला उपहार

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली। नगर पालिका कर्मचारियों के इतिहास में पहली बार रायबरेली नगर पालिका ने अस्थाई कर्मचारियों को वेतन व बोनस दीपावली से पूर्व भुगतान किया गया और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन उनके अकाउंट में डाल दिया गया । इससे सबसे ज्यादा खुशी इन कर्मचारियों में हो रही है तो उससे ज्यादा कर्मचारियो के परिवार वाले त्योहारों पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे है। जिनका कहना है कि पहली बार पालिका ने अपने समस्त कर्मचारियों का यह देखते हुए वेतन का भुगतान कर दिया है जिससे कर्मियों का परिवार अपना त्यौहार मना सके । वही किंतु संविदा कर्मियों के परिवार वालों ने समय से वेतन देने की बात पर ईओ और अध्यक्ष को धन्यवाद दिया है तो बड़े ही खेद से कहा कि संविदा कर्मचारियों को बोनस से वंचित होना पड़ रहा है। इन कर्मचारियों को भी बहुत उम्मीद थी की इस बार हम अल्प वेतन भोगी संविदा कर्मचारियों को भी उपहार के रूप में बोनस का लाभ दिया जाएगा। किंतु यह उपहार न मिलने के कारण संविदा कर्मचारियों को निराशा ही हाथ आई है। परिवार वालों का कहना है कि जब फैक्ट्री और अन्य संस्थाओं में कार्य अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों को दीपावली में सौगात के रूप में बोनस दिया जाता है तो इन संविदा कर्मचारियों को इस उपहार से क्यों वंचित रखा जाता है । यह एक चिंतनीय प्रश्न है इस पर भी अवश्य विचार करना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सेक्रेड हार्ट स्कूल के होनहारो ने लहराया सफलता का परचमक्रासर :सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा परिणाम शत प्रतिशतनिचलौल (महराजगंज)नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चो का सीबीएसई हाई स्कूल के घोषित परीक्षा शत प्रतिशत रहा। सभी बच्चे अच्छे अंक अर्जित कर सफलता का परचम एक बार फिर लहराये। घोषित नतीजो मे निडा रियाज 95%, यशी पाण्डेय 95%, अनुराधा यादव 93%, प्रियांशु मौर्या 92.8%, अलीहमजा खान 91.4%,आश्था तिवारी 91%, अनन्या पाण्डेय 90%, ऋषिकेश गुप्ता, 89.4%, आर्या द्विवेदी 89%, रणवीर सिंह, 89%,बद्रीविशाल सिंह,83%, राधिका यादव, 84%हितेश विश्वकर्मा, 89%, आयुष राज मधेशिया, 89%, समृद्धि पाण्डेय, 88.2%, अविनाश चौधरी, 87%, अखिल गुप्ता, 87%,सभी सफल छात्र व छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी व प्रधानाचार्य ए ब्रिटो बे सयुंक्त रूप से सफल छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामना देते हुए बताया की बच्चो ने सफलता अर्जित कर विद्यालय सहित अपने परिवार व जनपद को गौर्वान्वित किया हैं। व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं। विद्यालय के सेक्रेटरी आनंद कुमार त्रिपाठी व कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने सयुंक्त रूपसे बच्चो को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका व कर्मचारी उपस्थित रहे।