मानवता के बचाव के लिए ओजोन परत को बचाना आवश्यक
श्याम बिहारी अग्रवाल

स्थानीय सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलिया निचलौल में विश्व ओजोन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजन अर्चन के साथ किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहां की मानवता के लिए ओजोन परत की सुरक्षा आवश्यक है।

इस अवसर पर रसायन विज्ञान के प्रवक्ता दिनेश साहनी ने विभिन्न उद्योगों घरों से निकलने वाले गैस,सीएफसी से होने वाले नुकसान के विषय में बताया गया ।
डॉ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक हमारे अंदर जागरूकता नहीं होगी तब तक ओजोन परत का बचाव संभव नहीं है।

उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री श्याम बिहारी अग्रवाल सत्येंद्र गुप्त डिंपल पटेल डॉ आनंद कुमार मिश्रा दिनेश साहनी रामकेश चौधरी प्रदीप द्विवेदी योगेश विश्वकर्मा मानवेंद्र त्रिपाठी प्रतिभा पाल साक्षी त्रिपाठी अभिषेक तिवारी वीरेंद्र अजय आदि महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *