प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण नगरपालिका परिषद पडरौना में रविवार को बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ सुना गया।

यह कार्यक्रम 136वाँ एपिसोड था जिसे नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन और नेतृत्व में बूथ संख्या 250 पर आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन मे कारगिल विजय दिवस, शौर्य विजय यात्रा, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, युवा वैज्ञानिक और नवाचार, खेल, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण एवं जैव विविधता, शिक्षा और हस्तशिल्प सहित कई अन्य समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है, उनकी ऊर्जा, नवाचार और सामाजिक जागरूकता ने देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बरसात को जल संरक्षण के अवसर के साथ नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत अपनी स्वर्णिम यात्रा शुरू कर चुका है और बहुआयामी विकास की ओर तीव्र गति से बढ़ रहा है। कृषि, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक के अलावा खेल, अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है और 2047 के अपने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने को आतुर है। पश्चिमी अरब देशों में युद्ध की स्थिति के बावजूद भी ईंधन की प्रचुर आपूर्ति और मूल्य नियंत्रण को एक बड़ी विदेश नीति में विजय बताते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा बूथ अध्यक्ष गण राजेश गुप्ता महेंद्र गुप्ता सहित राजेश कुशवाहा प्रदीप चौधरी सन्नी मिश्रा धीरज साह रामु पाण्डेय अवधेश गुप्ता गौरव रौनियार सुदर्शन कुशवाहा आकाश पाण्डेय कुंदन सिंह आकाश वर्मा अनूप गोंड संतोष चौहान मदन चौधरी केदार मद्धेशिया मंथन सिंह संदीप निगम मुरारी पटेल बबलू शर्मा पिंटू साह अमर शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

ब्यूरो चीफ कुशीनगर उग्रसेन गुप्ता की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *