ब्यूरो चीफ़ कुशीनगर
उग्रसेन कुमार गुप्त

खड्डा /कुशीनगर के नगर पंचायत खड्डा शाही मैरेज हाउस में मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे एवं विशिष्ट अतिथि खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, सभी मोर्चा अध्यक्ष, सभी सम्मानित बूथ अध्यक्षगण, पूर्व मंडल पदाधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सभासदगण, प्रधानगण,बीडीसीगण भारतीय जनता पार्टी में निष्ठा रखने वाले सभी सम्मानित कार्यकर्ता बन्धु शाही मैरेज हाउस में आज दोपहर 12:00 बजे “संगठनात्मक होली मिलन समारोह” में सांसद मा.विजय कुमार दुबे एवं खड्डा विधायक मा. विवेकानन्द पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोविन्द राव शिशू भईया,खड्डा मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, रामाअनूज मिश्र,पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी के साथ बड़े धूम धाम से रंग बिरंग अबीर गुलाल लगाकर होली खेला गया। यह आयोजन सामाजिक सौहार्द, धार्मिक आस्था और जनसरोकारों के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का कार्य करते हैं। सांसद विजय कुमार दुबे एवं खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने होली के पावनपर्व पर विधान सभा एवं खड्डा क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मशहूर भोजपुरी कलाकार एवं कॉमेडी सुनील यादव निवासी देवरिया अपनी कला झूम झूम नाच कर प्रस्तुत किए, भोजपुरी कलाकार बलराम संगम पुरी टीम सहित उपस्थित रहे, नगर पंचायत खड्डा अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक तिवारी,विजय कनौजिया,व्यापार मंडल सन्तोष जायसवाल, राजेश्वर सिंह,संजय गुप्ता, प्रदीप सिंह, प्रदीप गुप्ता, प्रिंस मद्धेशिया, अमरचंद मद्धेशिया, पवन मद्धेशिया क्षेत्र से आए सभी सम्मानित देवतुल्य कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सेक्रेड हार्ट स्कूल के होनहारो ने लहराया सफलता का परचमक्रासर :सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा परिणाम शत प्रतिशतनिचलौल (महराजगंज)नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चो का सीबीएसई हाई स्कूल के घोषित परीक्षा शत प्रतिशत रहा। सभी बच्चे अच्छे अंक अर्जित कर सफलता का परचम एक बार फिर लहराये। घोषित नतीजो मे निडा रियाज 95%, यशी पाण्डेय 95%, अनुराधा यादव 93%, प्रियांशु मौर्या 92.8%, अलीहमजा खान 91.4%,आश्था तिवारी 91%, अनन्या पाण्डेय 90%, ऋषिकेश गुप्ता, 89.4%, आर्या द्विवेदी 89%, रणवीर सिंह, 89%,बद्रीविशाल सिंह,83%, राधिका यादव, 84%हितेश विश्वकर्मा, 89%, आयुष राज मधेशिया, 89%, समृद्धि पाण्डेय, 88.2%, अविनाश चौधरी, 87%, अखिल गुप्ता, 87%,सभी सफल छात्र व छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी व प्रधानाचार्य ए ब्रिटो बे सयुंक्त रूप से सफल छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामना देते हुए बताया की बच्चो ने सफलता अर्जित कर विद्यालय सहित अपने परिवार व जनपद को गौर्वान्वित किया हैं। व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं। विद्यालय के सेक्रेटरी आनंद कुमार त्रिपाठी व कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने सयुंक्त रूपसे बच्चो को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका व कर्मचारी उपस्थित रहे।

महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 928 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। निचलौल थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक को रोका, जो मोटरसाइकिल पर सवार था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आयुष थापा पुत्र ओमलाल, निवासी शंकरनगर थाना योगीकुटी, जिला रुपन्देही नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमित कुमार राय, उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक कपिल प्रजापति समेत पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे। महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

एसपी का बृजमनगंज थाने पर औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग के दिए कड़े निर्देशमहराजगंज में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देर रात्रि थाना बृजमनगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहाँ पुलिस कर्मियों में हड़कम्प मच गया ।निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों का संधारण, अपराध पंजिका, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी ने अभिलेखों को सुव्यवस्थित और अद्यतन रखने, लंबित विवेचनाओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की प्रभावी गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों पर त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बीट पुलिसिंग को मजबूत करने, क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ संवेदनशील, विनम्र और विश्वासपूर्ण संवाद स्थापित करने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को उच्च स्तर की सतर्कता, अनुशासन और पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि हर पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दे, ताकि पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हो सके।