पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज के निर्देशन में यातायात जागरुकता बढ़ाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा जनपद महाराजगंज के कस्बा निचलौल में जागरूकता अभियान कर लोगों को जागरुक किया गया। आज दिनांक 10.11.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज *श्री सोमेन्द्र मीणा* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री सिद्धार्थ* के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा निचलौल में लोगों को यातायात जागरूकता के नियमों के बारें में जागरूक किया गया।

यातायात माह नवम्बर 2025 के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा निचलौल क्षेत्र में आज दिनांक 10.11.2025 को स्कूल/कॉलेज के छात्र और छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल में चलने वाले बसों का फिटनेस, बीमा, डी एल, CCTV कैमरा, सेफ्टी मेजर गैस किट और फर्स्ट एड बॉक्स इत्यादि को चेक किया गया। वाहन चालकों को स्कूली बसों में CCTV कैमरा लगवाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा फायर गैस किट और पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एडबॉक्स लेकर चलने के लिए निर्देशित किया गया। नियम विरुद्ध पाए गए वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

कुल 13 स्कूली वाहनों का चालान कर 28000 का जुर्माना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सेक्रेड हार्ट स्कूल के होनहारो ने लहराया सफलता का परचमक्रासर :सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा परिणाम शत प्रतिशतनिचलौल (महराजगंज)नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चो का सीबीएसई हाई स्कूल के घोषित परीक्षा शत प्रतिशत रहा। सभी बच्चे अच्छे अंक अर्जित कर सफलता का परचम एक बार फिर लहराये। घोषित नतीजो मे निडा रियाज 95%, यशी पाण्डेय 95%, अनुराधा यादव 93%, प्रियांशु मौर्या 92.8%, अलीहमजा खान 91.4%,आश्था तिवारी 91%, अनन्या पाण्डेय 90%, ऋषिकेश गुप्ता, 89.4%, आर्या द्विवेदी 89%, रणवीर सिंह, 89%,बद्रीविशाल सिंह,83%, राधिका यादव, 84%हितेश विश्वकर्मा, 89%, आयुष राज मधेशिया, 89%, समृद्धि पाण्डेय, 88.2%, अविनाश चौधरी, 87%, अखिल गुप्ता, 87%,सभी सफल छात्र व छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी व प्रधानाचार्य ए ब्रिटो बे सयुंक्त रूप से सफल छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामना देते हुए बताया की बच्चो ने सफलता अर्जित कर विद्यालय सहित अपने परिवार व जनपद को गौर्वान्वित किया हैं। व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं। विद्यालय के सेक्रेटरी आनंद कुमार त्रिपाठी व कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने सयुंक्त रूपसे बच्चो को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका व कर्मचारी उपस्थित रहे।