किसानों को बेहतर सुविधाएं और गन्ना मूल्य का समय पर भुगतान सुनिश्चित करना होगी प्राथमिकता

डाक टाइम्स न्यूज़ चैनल
उग्रसेन कुमार गुप्ता/ब्यूरो

खड्डा/कुशीनगर। इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) खड्डा चीनी मिल के जनरल मैनेजर (जीएम) पद पर विकास चौधरी की नियुक्ति हुई है। उन्होंने सोमवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालने से मिल कर्मचारियों और क्षेत्र के गन्ना किसानों में खुशी का माहौल है।
विकास चौधरी इससे पहले खड्डा चीनी मिल में प्रोडक्शन हेड के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह आईपीएल की ढेंकनाल, ओडिशा स्थित चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। खड्डा चीनी मिल में पूर्व में कार्य करने के कारण उन्हें यहां के कार्य संचालन, किसानों और मजदूरों की समस्याओं की अच्छी जानकारी है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए जीएम विकास चौधरी ने किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सरकार की मंशा के अनुरूप गन्ना मूल्य का समय से भुगतान सुनिश्चित करने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उनके अनुभव और क्षेत्र की परिस्थितियों से परिचित होने को मिल के सुचारु संचालन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विकास चौधरी की नियुक्ति से मिल कर्मचारियों और गन्ना किसानों में नई उम्मीद जगी है। कर्मचारियों का मानना है कि उनके अनुभव, कार्यशैली और क्षेत्र की समझ से चीनी मिल के कामकाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। अब किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलने और मिल प्रबंधन तथा किसानों के बीच समन्वय मजबूत होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *