अंतरविद्यालयी विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन निचलौल/महराजगंज नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल मे अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कक्षा 6 अ व कक्षा 6 ब के कुल 70 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।जिसमे प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान से प्रतिभागिओ को मैडल व स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका निक्की पाण्डेय द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता मे विज्ञान से सम्बंधित कुल 50 प्रश्नपत्र पूछे गए थे। जिसकी अवधि 50 मिनट तय की गयी थी। प्रतियोगिता मे सलोनी वर्मा,ने 31 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।द्वितीय पुरस्कार देव पाण्डेय, व तृतीय पुरस्कार आयुष्मान द्विवेदी व दीपराज खरबार को दिया गया। इस आयोजन को सफलता पुर्वक आयोजित करने मे निक्की पाण्डेय, इंद्रेश गुप्त, व रमेश चौहान का प्रमुख योगदान रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने इस तरह के आयोजन के लिए प्रमुख रूप से विज्ञान शिक्षको व सहयोगी शिक्षको के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया की इस तरह के आयोजन से बच्चो की प्रतिभा निखर कर सामने आती हैं।व उनको अपने अंदर छिपी प्रतिभा का आंकलन करने का मौका मिलता हैं।ऐसे आयोजन हेतु विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने सभी को धन्यवाद दी हैं।इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे।
अंतरविद्यालयी विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन* निचलौल/महराजगंज नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल मे अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय महाराजगंज में आज उल्लास और उत्साह का माहौल उस समय चरम पर पहुंच गया, जब सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न मनाया। कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में जुटे भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय उत्सव मनाया। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय’ मोदी नीतीश जिंदाबाद, योगी आदित्यनाथ मोदी जी जिंदाबाद, मोदी पंकज चौधरी जिंदाबाद के नारों के बीच माहौल ऐसा लग रहा था मानो चुनावी जीत नहीं, बल्कि दीपावली का पर्व समय से पहले ही आ गया है। इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। यह जीत बताती है कि जनता अब राजनीति के शोर में नहीं, विकास के काम में विश्वास करती है । विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने आगे कहा कि बिहार की यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश में सकारात्मक संदेश दे रही है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा, कार्यकर्ताओं की मेहनत और शीर्ष नेतृत्व की नीतियां जनता के दिलों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में मिली विजय केवल राजनीतिक सफलता नहीं बल्कि नए भारत के निर्माण की दिशा में बढ़ाया गया मजबूत कदम है।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय महाराजगंज में आज उल्लास और उत्साह का माहौल उस समय चरम पर पहुंच गया, जब सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिहार…
महाराजगंज 11 नवंबर। नगर के सक्सेना तिराहे पर आज मंगलवार को परंपरा के अनुसार सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने विधिवत हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर लोगों के बीच महाप्रसाद वितरित किया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। विधायक ने हनुमान जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।इस अवसर पर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि हनुमान जी की आराधना से जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और समर्पण के प्रतीक हैं। जो भी श्रद्धा भाव से उनकी पूजा करता है, उसके जीवन में सदैव मंगल होता है। उन्होंने कहा कि आस्था और संस्कार भारतीय जीवन की पहचान हैं, और यह परंपरा समाज को एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ती है। विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकजुटता मजबूत होती है और सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।
महाराजगंज 11 नवंबर। नगर के सक्सेना तिराहे पर आज मंगलवार को परंपरा के अनुसार सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने विधिवत हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर लोगों के बीच महाप्रसाद
यूपी प्रेस क्लब लखनऊ पत्रकार सुरक्षा परिषद व वेब पोर्टल की मान्यता मांग हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी का आयोजन
यूपी प्रेस क्लब लखनऊ पत्रकार सुरक्षा परिषद व वेब पोर्टल की मान्यता मांग हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी का आयोजन
पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज के निर्देशन में यातायात जागरुकता बढ़ाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा जनपद महाराजगंज के कस्बा निचलौल में जागरूकता अभियान कर लोगों को जागरुक किया गया। आज दिनांक 10.11.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज *श्री सोमेन्द्र मीणा* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री सिद्धार्थ* के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा निचलौल में लोगों को यातायात जागरूकता के नियमों के बारें में जागरूक किया गया।
यातायात माह नवम्बर 2025 के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा निचलौल क्षेत्र में आज दिनांक 10.11.2025 को स्कूल/कॉलेज के छात्र और छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल…
सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर सदर विधायक ने रविवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।
महाराजगंज 26 अक्टूबर। सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने रविवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। छठ महापर्व…
निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल निचलौल मे बच्चो ने धूमधाम से मनाया सूर्यषष्टी का पर्व
छठ पूजा पर स्कूल के बच्चो ने धूमधाम से मनाया सूर्यखष्टि का पर्वनिचलौल /महराजगंजनगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल निचलौल मे बच्चो ने धूमधाम से मनाया सूर्यषष्टी का पर्व की…