भारतीय जनता पार्टी कार्यालय महाराजगंज में आज उल्लास और उत्साह का माहौल उस समय चरम पर पहुंच गया, जब सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न मनाया। कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में जुटे भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय उत्सव मनाया। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय’ मोदी नीतीश जिंदाबाद, योगी आदित्यनाथ मोदी जी जिंदाबाद, मोदी पंकज चौधरी जिंदाबाद के नारों के बीच माहौल ऐसा लग रहा था मानो चुनावी जीत नहीं, बल्कि दीपावली का पर्व समय से पहले ही आ गया है। इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। यह जीत बताती है कि जनता अब राजनीति के शोर में नहीं, विकास के काम में विश्वास करती है । विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने आगे कहा कि बिहार की यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश में सकारात्मक संदेश दे रही है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा, कार्यकर्ताओं की मेहनत और शीर्ष नेतृत्व की नीतियां जनता के दिलों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में मिली विजय केवल राजनीतिक सफलता नहीं बल्कि नए भारत के निर्माण की दिशा में बढ़ाया गया मजबूत कदम है।

विधायक ने महाराजगंज के कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता की भी सराहना की और कहा कि चुनाव भले बिहार का रहा हो, लेकिन इसकी खुशी हर भाजपा कार्यकर्ता की है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल कहा कि बिहार की जनता ने मोदी जी के नीतियों और नीतीश सरकार में विश्वास कर मतदान किया परिणाम स्वरूप प्रचंड जीत हुई । आने वाले समय में भाजपा जनकल्याणकारी योजनाओं को और मजबूती से लागू कर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्हों ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इस जीत को ऊर्जा के रूप में लेकर संगठन को और सशक्त बनाएं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव पूर्व जिला उपाध्यक्ष सानंदन पटेल, रमेश वर्मा, बृजेंद्र पटेल, बैजनाथ पटेल, जय हिंद चौधरी, अजीत यादव, प्रदीप भारती, राकेश अग्रहरी, बलराम दुबे, अश्वनी तिवारी, प्रदुमन शर्मा, विजय गौड़, राहुल खरवार , इंद्रकैलाश गौड़, पवन तिवारी, अजय पाण्डेय, हरिद्वार वर्मा, राजीव द्विवेदी, जितेंद्र कनौजिया, सोनू कुमार,बलवंत वर्मा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सेक्रेड हार्ट स्कूल के होनहारो ने लहराया सफलता का परचमक्रासर :सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा परिणाम शत प्रतिशतनिचलौल (महराजगंज)नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चो का सीबीएसई हाई स्कूल के घोषित परीक्षा शत प्रतिशत रहा। सभी बच्चे अच्छे अंक अर्जित कर सफलता का परचम एक बार फिर लहराये। घोषित नतीजो मे निडा रियाज 95%, यशी पाण्डेय 95%, अनुराधा यादव 93%, प्रियांशु मौर्या 92.8%, अलीहमजा खान 91.4%,आश्था तिवारी 91%, अनन्या पाण्डेय 90%, ऋषिकेश गुप्ता, 89.4%, आर्या द्विवेदी 89%, रणवीर सिंह, 89%,बद्रीविशाल सिंह,83%, राधिका यादव, 84%हितेश विश्वकर्मा, 89%, आयुष राज मधेशिया, 89%, समृद्धि पाण्डेय, 88.2%, अविनाश चौधरी, 87%, अखिल गुप्ता, 87%,सभी सफल छात्र व छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी व प्रधानाचार्य ए ब्रिटो बे सयुंक्त रूप से सफल छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामना देते हुए बताया की बच्चो ने सफलता अर्जित कर विद्यालय सहित अपने परिवार व जनपद को गौर्वान्वित किया हैं। व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं। विद्यालय के सेक्रेटरी आनंद कुमार त्रिपाठी व कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने सयुंक्त रूपसे बच्चो को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका व कर्मचारी उपस्थित रहे।