छितौनी इण्टर कॉलेज, छितौनी में विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रोजेक्टर आधारित शिक्षण कार्य का शुभारम्भ किया गया। विद्यालय सभागार के जीर्णोद्धार के उपरांत स्थापित प्रोजेक्टर को छात्र-छात्राओं को समर्पित किया गया। प्रोजेक्टर आधारित शिक्षण व्यवस्था से विद्यार्थियों की विषयवस्तु के प्रति समझ विकसित होगी तथा अध्ययन अधिक रुचिकर एवं प्रभावी बनेगा।सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा को अधिक प्रभावी, रोचक एवं सहज बनाया जा सकता है। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों से उपलब्ध डिजिटल संसाधनों का पूर्ण उपयोग कर बेहतर शैक्षणिक उपलब्धियाँ प्राप्त करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री विजय सिंह रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा फीता खोलकर एवं माँ सरस्वती के पूजन अर्चन किया गया। तदोपरान्त विद्यालय पर आधारित डॉकमेंट्री का प्रसारण हुआ एवं अतिथिगण के समक्ष विज्ञान अध्यापक शिवेंद्र प्रकाश द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षण कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त प्रबन्धक द्वारा दी जा रही निःशुल्क शिक्षा के क्रम में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं में से 5 और छात्र/छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा के लिए परीक्षा के आधार पर चयन किया गया, जिसमें कक्षा 11 के छात्र विवेक यादव, कक्षा 9 में अतीश, दिव्या वर्मा, काजल चौहान, प्रेमलता निषाद को निःशुल्क शिक्षा का प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया।




इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक श्री मुकुंद माधव केडिया, उप प्रबन्धक श्री प्रेमलाल गुप्त, प्रबन्ध समिति के सदस्य श्री प्रदीप कुमार एवं श्री प्रह्लाद मौर्य, अभिभावक संघ के पदाधिकारी रामायन कुशवाहा जवाहर प्रसाद कुशवाहा, शिक्षकगण सुशील कुमार, आदर्श तिवारी, विजय कुशवाहा, यादवेंद्र पटेल व अन्य शिक्षक तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत अतिथिगण द्वारा निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया गया। प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।
ब्यूरो चीफ कुशीनगर उग्रसेन गुप्ता की रिपोर्ट
